BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: पोलिंग पार्टी के लिए नास्ता खाना बनाने वाली रसोईयों को भी चुनाव में खाना बनाने के लिए पारिश्रमिक दिए जाने की मांग

लखनऊ/बलिया। चुनाव ड्यूटी में तैनात की गई रसोईयों ने मांगा ड्यूटी भत्ता, इस बार जिला प्रशासन ने परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोईयों को चार चरणों में हुए चुनाव में तैनात किया गया और अभी पांचवे,छठे और सातवें चरण में भी तैनात किया जायेगा लेकिन बूथ पोलिंग पार्टियों के लिए दो दिनों तक चाय-नाश्ता और खाना बनाने के लिए तैनात किसी भी बूथ पर न तो पोलिंग पार्टी द्वारा कोई धनराशि दी गई और न ही जिला प्रशासन ने ड्यूटी भत्ता दिया। पैसा न मिलने से रसोईयों ने भारी असंतोष व्याप्त है। भविष्य में चुनाव ड्यूटी न करने का निर्णय पर रसोईया विचार कर रही हैं। उनका कहना है कि जब चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव भत्ता दिया जा रहा है फिर रसोईयों को क्यों नहीं। कुछ बूथों पर तो बीस से अधिक कर्मचारियों के लिए भोजन व्यवस्था करनी पड़ी। बूथ पर बेहतर व्यवस्था के चलते बूथ पर तैनात अधिकारियों ने अपने दूसरे साथियों को भी अच्छा खाना बनने वाले बूथों पर बुला लिया। रसोईयो को भी चुनाव भत्ता दिए जाने की मांग शिक्षक प्रयिनिधियों ने भी किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें