BREAKING NEWS

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

सुरहाताल को मिला रामसर का दर्जा,जनपद के लिए गौरव का क्षण,सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही सरकार और प्रदेश

थाना समाधान दिवस में आए चार मामलों में एक का मौके पर निस्तारण,तीन राजस्व के प्रकरण को भेंजा गया लेखपाल के पास

आज फूंकी ग ई NHAI और जिला प्रशासन का पुतला

Advertisment

: प्राथमिक शिक्षक संघ का छ: ब्लाकों का चुनाव 17 को

बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा,बलिया के क्षेत्रीय इकाईयों का चुनाव चल रहा है,4 नवम्बर को गड़वार, बेरुआरबारी, मनियर,सोहांव और नवानगर ब्लाक का चुनाव सम्पन्न हो चुका है ।17 नवम्बर को छः ब्लाकों का चुनाव होगा जिसमें बांसडीह रसड़ा, नगरा, हनुमानगंज,चिलकहर और बैरिया का चुनाव होगा जिसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली   ग ई है। चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक की तैनाती की जा चुकी है,मतपत्र ,मतदाता सूची और मतदान पेटिका सम्बन्धित ब्लाकों में भेंजे जाने के लिए तैयार है।

उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और जिलामंत्री डा० राजेश पाण्डेय ने बताया है कि सभी तैयारियां पूरी है। मतदान हेतु पूरी तैयारी है और पहले चरण की भांति ही द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ चरण का चुनाव भी शिक्षकों की बहुमत से सम्पन्न करा लिया जायेगा,कुछ चुनिन्दा लोगों के सदस्यता पर सवाल किए जाने पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहाकि अखबारों में और सोशल‌ माध्यमों से बार बार सूचित करने के बाद भी कुछ लोग अनर्हल आरोप लगा रहे हैं लेकिन समय से सदस्यता काटे जाने के बाद समयान्तर्गर्त सूची का प्रकाशन और सभी तरह के आपत्ति निस्तारण के बाद अन्तिम सूची को ततसमय ही तैयार करा लिया गया था अब उस सूची में किसी तरह का‌ कोई बदलाव या बढ़ाव -घटाव सम्भव नहीं है। जो शिक्षक किसी कारणवश सदस्य नहीं बन पाए हैं 2023 की सदस्यता ग्रहण कर चुनाव बाद सदस्य बन सकते हैं। जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री ने कुछ तथाकथित उम्मीदवारों द्वारा जनपद के उच्च पदों के पदाधिकारीगण का फोटो अपने प्रत्याशी बनने के बैनर के साथ प्रयोग कर रहे हैं वो गलत है।कुछ पदाधिकारियों ने अपने स्वयं के उम्मीदवारी के साथ जनपद के पदाधिकारियों का फोटो लगाए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है इसकी जांच की जायेगी और जरुरी हुआ तो उनके विरुद्ध जांचोपरांत कारवाई भी की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें