BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: बाढ़ प्रभावित 14 परिवारों को दिया गया गृह अनुदान

बलिया: जिले में बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर से बांसडीह तहसील के 38 परिवार तथा बैरिया तहसील क्षेत्र के 26 परिवार प्रभावित हैं। आवश्यकतानुसार परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से संचालित राहत शिविर में रखा गया है। वहां दोनों समय का भोजन, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। कटान से प्रभावित परिवारों में राहत की राशन कीट सामग्री वितरित की गई है। अधिकारियों द्वारा निरंतर बाढ़ प्रभावित ग्रामों में निरीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन एवं पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण व चारा आदि का इंतज़ाम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन प्रभावित परिवारों में 14 परिवार को गृह अनुदान की धनराशि भी दी जा चुकी है। शेष परिवार को भी देने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें