BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: पूर्व मंत्री स्व विक्रमा दित्य पाण्डेय की सर्वदलिय श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया। पूर्व मंत्री स्व० विक्रमादित्य पाण्डेय की सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल में किया गया जिसमें सभी दलों के नेता उपस्थित रहकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। अपनी श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व प्रत्याशी लोकसभा सनातन पांडेय ने कहा कि नेता जी के मुख्यमंत्री के समय में विक्रमा दित्य पाण्डेय जी नगर विकास मंत्री थे और नगर के विकास को प्रमुखता दिया। मंत्री नारद राय ने कहा कि विक्रमादित्य पांडे ने नगर का विकास का जो खांचा खींचा उस पर मैं आगे बढ़ा संयोग से इस विभाग का मैं भी मंत्री था मैंने उनके द्वारा खींचे गए विकास के खांचे को पूरा करने का काम किया अस्पताल में जो 10 वेंटीलेटर मेरे समय में लगाया गया है वह आज तक चालू नहीं हुआ। विक्रमादित्य पांडेय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी कि लोगों को स्वास्थ्य कि सुविधा मिले। परमात्मा तिवारी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति पांडेय जी के प्रति लगाव को दर्शाता है।कृषि विशेषज्ञ हरीश पांडे अपनी श्रद्धांजलि देते हुए विक्रमादित्य पांडे के अधूरे सपने को पूरा करना ही हम सभी का लक्ष्य है गांव में जाने के लिए अभी कोई सड़क नहीं है। समाजसेवी सुशांत कुमार पाण्डेय ने स्व विक्रमादित्य पाण्डेय जी स्मृतियों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके अधूरे सपनों का अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सुचारू रूप से संचालन ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा नेता रामजी गुप्ता व सुशील पांडेय कान्हा जी ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए विक्रमादित्य पांडेय से अपने लगाओ को बताया। भाजपा नेता नागेंद्र पांडे ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए विक्रमादित्य पांडेय के अधूरे कार्यों को पूरा करने और उनके सोचे गए रास्ते पर चलने का उल्लेख किया। श्रद्धांजलि सभा को जनकुआप्टा के अध्यक्ष अवधेश राय ने संबोधित करते हुए राजनीतिज्ञ को आगाह किया कि आज सभी को आपसी कटुता से बचने और सौहार्द बनाने की जरुरत है। सभा को विनोद उपाध्याय पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,संजय मिश्रा, कामरेड रामकृष्ण यादव, कामरेड रामधारी सिंह,मंटू दुबे, अशोक पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल ने कहा कि आदरणीय गुरु जी ने नगर के विकास का जो सपना देखा था उसे मैं एक-एक करके पूरा करूंगा,सभासद सूरज तिवारी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। खड़ग बहादुर तिवारी, सियाराम यादव व पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि गुरु जी के प्रति अपनी स्मृतियों को जीवंत करते हुए, पांडेय जी के विचारों को जो लोकतंत्र में मजबूती के लिए राजनीति के आदर्श को प्रतिपादित किया। गुरु जी के विचारों में हमारे आदर्श मानदंड हो तो हमसे गलतियां कम होगी या नहीं होगी। पांडेय जी इतने सरल थे कि कोई भी व्यक्ति जाकर उनसे अपनी बात कह सकता था। अनिल मिश्रा ने अपने गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया। विक्रमादित्य के साथी कमला शंकर ओझा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पांडेय जी की मूर्ति स्थापना पर जोर दिया।सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्ह जी और जिला पंचायत सदस्य अजय पांडे ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। अवधेश राय ने भी पाण्डेय जी की स्मृतियों को याद किया।सभा की अध्यक्षता प्रमुख साहित्यकार जनार्दन राय और संचालन शिक्षक नेता संतोष पांडेय और सुधीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉक्टर जनार्दन राय ने कहा कि पांडेय जी आचार्य थे तब आठवीं घंटी तक बच्चों को रोकते थे और आठवें घंटी तक बच्चों को रोकना निर्दयी कार्य है जो भविष्य संवारने के लिए पांडे जी करते थे। श्री प्रकाश पांडे को धन्यवाद देता हूं और उनके द्वारा 17वीं श्रद्धांजलि सभा में मंच पर अपने प्रिय पात्रों के बीच अच्छा सहयोग मिला। मैं किसका-किसका नाम लूं प्रकृति कोष से जो जितना तेज ले आता है वह अनायासी वह फूलों सा खिल जाता है संघर्ष के प्रतिमूर्ति थे विक्रमादित्य पांडे। विक्रमादित्य पांडे के पुत्र समान भतिजे श्री प्रकाश पांडे मुन्ना जी ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया और 17वीं श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में सम्मलित होने पर अपनी कृतग्यता व्यक्त किया। सभा में मुख्य रूप से सुधाकर पांडे, हरे राम पांडे, चिराग उपाध्याय, पराग श्रीवास्तव , बाबू खान, हरीश पांडेय, सुशांत कुमार पाण्डेय,अरूण ओझा, अंजनी पाण्डेय,प्रिंस उपाध्याय,जुबेर खान,मिंटु खान, समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अफजल अहमद,समीम नेता , रामकृष्ण यादव, आप नेता मुन्ना राय समस्त विक्रमादित्य विचारको ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें