BREAKING NEWS

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

न्यायिक अधिकारियों ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को पॉलिटेक्निक में NCCकैडेट,छात्र,छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ किया योगाभ्यास

Advertisment

: विक्रमा दित्य पाण्डेय की स्मृतियों को याद किया गया

दुबहर/बलिया। प्रदेश की राजनीति में सच्चे जन सेवक के रूप में अपनी सार्वजनिक उपलब्धियों के लिए जाने जाने वाले पूर्व मंत्री स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में नगवा,अख़ार ढाला स्थित मीडिया सेंटर पर उनके शिष्य सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के दर्जनों गरीब, असहाय, लाचार, निराश्रित महिलाओं में ऊनी वस्त्र के साथ फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर बब्बन विद्यार्थी ने कहा कि एक सच्चे राजनेता के साथ स्व0 विक्रमादित्य पांडेय में लोक कल्याण की भावना भी कूट-कूट कर भरी थी। वे कुशल लोक सेवक थे। हम लोगों ने कुछ समय उनके साथ बिताकर समाज सेवा का कार्य उन्हीं की प्रेरणा से सीखा था। जिसके क्रम में 2008 से लेकर लगातार निराश्रित विधवा महिलाओं के दुःख दर्द को बांटने का प्रयास किया जाता है, ताकि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। महिलाओं ने ऊनी वस्त्र, फल एवं मिष्ठान पाकर स्व0 विक्रमादित्य पांडेय के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कृष्णकांत पाठक, बच्चन जी प्रसाद, विश्वनाथ पांडेय, नितेश पाठक, रवि गुप्ता, शंकर प्रसाद चौरसिया, पन्नालाल गुप्ता, श्रीभगवान चौधरी, वीरेंद्र नाथ चौबे, छोटेलाल पाठक, धीरज यादव, पवन यादव, संजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें