BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: मोदी की गारंटी 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र

*दुबहड़ के सवरूबांध में विकसित भारत संकल्प यात्रा को किया सम्बोधित* बलिया। बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने जाति की राजनीति करने वालों को साफ संदेश दे दिया है कि उनके लिए केवल चार जातियां है। गरीब, नौजवान, किसान और महिला। आज सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ इनको मिल रहा हैं और देश तरक्की की राह पर चल रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी हर गारंटी को पूरा किया है। उनकी गारंटी है कि देश 2047 तक भारत वि​कसित राष्ट्र बनकर रहेगा। मस्त जी विकास खंड दुबहड़ के सवरूबांध में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जन संवाद कर रहे थे। सांसद मस्त ने कहा कि राजनीति में पहले भरोसे का संकट होता था। जनता के बीच पहले लोग कहते कुछ और थे और सत्ता में आने के बाद करते कुछ और थे दिखता कुछ और था। ऐसी परिस्थितियों जनता को राजनीति करने वालों पर में भरोसे का संकट बना हुआ था भरोसे के इस संकट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपनी गारंटी से समाप्त कर दिया है। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेन्द्र सिंह, खंड विकास अधिकारी दुबहड़ गजेन्द्र प्रताप, प्रधान सवरूबांध अंजनी पांडेय, बघौली प्रधान लुकड़ी तिवारी, डूमरी प्रधान मनोज बिन्द, मोहन छपरा प्रधान गुड्डू पांडेय, भूईली प्रधान राघो यादव, सहोदरा प्रधान मनोज ठाकुर, अमृतपाली प्रधान संतोष चौरसिया, कछुआ प्रधान बलराम यादव, बयासी प्रधान संजय यादव उपस्थित रहे। मंच का संचालन माधोपुर प्रधान अनिल तिवारी ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें