: थाना कोतवाली सदर और एस ओ जी की टीम ने लूट की घटना का किया अनावरण
Admin
Thu, Jul 18, 2024
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में अपराध नियत्रंण व संदिग्ध/वांछित अपराधियों/वारण्टी के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली महत्वपूर्ण सफलता ।
आज गुरुवार को थाना कोतवाली टीम के उ0नि0 माखन सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 12.07.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 342/24 धारा 309(4) से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगणों *1. सन्तोष सिंह उर्फ रामरस उर्फ भोदू पुत्र रवीकान्त सिंह निवासी जजौली थाना भीमपुरा जनपद बलिया 2. उदय सिंह पुत्र भीमल सिंह निवासी पटखौली थाना सुखपुरा जनपद बलिया* को रामपुर उदयभान आईटीआई कालेज के पीछे बाग के पास से गिरफ्तार किया गया ।
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों के द्वारा बताया गया कि हम दोनों ने दिनांक 12.07.2024 को दोपहर 01.00 बजे के लगभग रोडबेज बस स्टैण्ड के पास ई-रिक्शा में बैठी एक महिला से पर्स छीन कर भाग गये थे । जिसमें एक मोबाईल फोन, कुछ पैसे भी थें ।
अभियुक्तों की नियमानुसार तलाशी में उनके पास से लूट की घटना से संबंधित 1200/- रुपये नगद, 01 अदद सैमसंग मोबाईल मुकदमा वादिनी का एवं घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटसाईकिल (बिना नंबर प्लेट) बरामद हुआ ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 342/24 धारा 309(4) बी0एन0एस0 में मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
1. मु0अ0सं0 342/24 धारा 309(4) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली, जनपद बलिया ।
आपराधिक इतिहास-
1.संतोष सिंह उर्फ रामदास उर्फ भोदू पुत्र रविकान्त सिंह निवासी ग्राम जजौली थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
1.मुअसं. 29/19 धारा 2/3(1) यू.पी. गै.एक्ट थाना कोतवाली
2.मुअसं.294/18 धारा 279/411 भादवि0 थाना कोतवाली
3.मुअसं. 296/18 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना कोतवाली
4.मुअसं. 364/22 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट व 41/411/420/467/468/471 भादवि0
4.मुअसं. 119/18 धारा 379/411 भादवि0 थाना गड़वार
5.मुअसं. 134/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भीमपुरा
6.मुअसं. 32/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भीमपुरा
7.मुअसं. 181/21 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना भीमपुरा
8.मुअसं. 261/16 धारा धारा 41/411/413/414/419/420/467/468 थाना भीमपुरा बलिया ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 1200/- रुपये नगद
2. 01 अदद मोबाईल समसंग मुकदमा वादिनी का
3. टीवीएस राइडर मोटसाईकिल (बिना नंबर प्लेट)
*गिरफ्तारी की स्थान/ दिनांक /समय-*
1. रामपुर उदयभान आईटीआई कालेज के पीछे बाग में दिनांक 18.07.2024 समय 13.00 बजे दिन थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
*गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-*
1.निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल बलिया मय टीम ।
2.उ0नि0 श्री कौशल पाठक प्रभारी एसओजी टीम बलिया मय टीम ।
3. उ0नि0 श्री माखन सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
4. का0 विपिन कुमार पटेल थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
5. का0 विजय चौरसिया थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
6. का0 राजप्रताप सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
7. का0 सर्वेश यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
विज्ञापन
