: आज सभी ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर शिक्षक संघ ने आनलाइन उपस्थिति का किया विरोध
Admin
Tue, Jul 9, 2024
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई के निर्देशन में सभी ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर शिक्षकों की बैठक कर आन लाइन हाजिरी का विरोध किया गया और कहा गया कि जबतक हमारी छुट्टी सम्बन्धी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हम आन लाइन हाजिरी के आदेश को नहीं मानेंगे और इसका विरोध करते रहेंगे।हमें आधेदिन का आकस्मिक अवकाश,दूसरे शनिवार का अवकाश और 31 आकस्मिक अवकाश सम्बन्धी मांगे नहीं मानी जायेंगी हम आन लाइन उपस्थिति का विरोध करते रहेंगे।
आज जनपद के सभी ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के पदाधिकारी गण की बैठक कर इस आशय का प्रस्ताव शिक्षकों की सहमति से पारित किया गया कि आन लाईन उपस्थिति तभी दी जायेगी जब सरकार छुट्टियों की घोषणा अन्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों भी दे देगी।नगरा में जिला संयुक्त मंत्री और ब्लाक इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव के,पन्दह में जिला कोषाध्यक्ष और पन्द्ह के अध्यक्ष ग्यानेन्द्र प्रसाद गु्प्त के नेतृत्व में,नवानगर में वहाँ के अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में, दुबहर में अध्यक्ष अजीत पाण्डेय के नेतृत्व में, बेलहरी में शशि ओझा अध्यक्ष के नेतृत्व में, बेरुआरबारी में जिला उपाध्यक्ष और पन्दह के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में,बैरिया में जिलाउपाध्यक्ष और बैरिया के अध्यक्ष सुनील सिंह,रेवती में अध्यक्ष सुनील के नेतृत्व में गड़वार में अनिल पाण्डेय के नेतृत्व में,रसड़ा में अध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व में, चिलकहर में अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में और सोहांव में तुषार कान्त राय के साथ ही अन्य ब्लाकों में भी वहाँ के अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक कर प्रान्तीय नेतृत्व और जनपद के जिलाध्यक्ष और जिला संगठन के निर्देशन में आनलाइन उपस्थिति के विरोध की बात कही ग ई।सभी क्षेत्रों में बैठकों का संचालन ब्लाक के मंत्रीगण ने किया।
विज्ञापन
