: जिलाधिकारी ने किया सदर तहसील का निरीक्षण
Wed, Feb 28, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार बुधवार को वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील बलिया सदर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एवं रजिस्ट्रार कानूनगो, न्यायिक कार्यालय, राजस्व और संग्रह अभिलेखागार का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी सबसे पहले उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर पेशकार से मांगकर धारा 107, 116 की पत्रावलियों की जांच की। पत्रावलियों में ऑर्डर सीट नहीं बनाने के कारण उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया और सभी पत्रावलियों के प्रॉपर तरीके से ऑर्डर शीट बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने 6 महीने से ज्यादा समय से लंबित वादों की फाइलों को भी देखा।कार्यालय नायब तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 35 दिनों से कम समय के अविवादित लंबित मामलों की संख्या अधिक पाए जाने और ऐसे मामलों का निस्तारण में सहयोग न करने पर पेशकार(राजस्व निरीक्षक) को स्पष्टीकरण देने और विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान चलाकर एक सप्ताह के अंदर ऐसे मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।राजस्व लिपिक के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 20 तारीख के बाद के मामले रजिस्टर में दर्ज न करने और रजिस्टर(जांच आख्या,वारिस जांच आख्या,पंजिका वारिस प्रमाण पत्र, सामान्य डाक पंजिका, सहित अन्य रजिस्टर) अद्यतन ना होने पर राजस्व लिपिक पर विभागीय कार्रवाई और स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।साथ ही स्थिति न सुधरने पर सस्पेंड करने की चेतावनी दी। उन्होंने रजिस्टर में दर्ज वादों की साप्ताहिक समीक्षा के लिए उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया।तहसीलदार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नाजिर से एक से नौ नंबर तक रजिस्टर दिखाने को कहा। रजिस्टर नंबर चार में आवंटित धनराशि और यह धनराशि किस किस मद में है, इसका विवरण रजिस्टर मेंटेन ना होने पर तहसीलदार को एक सप्ताह के अंदर पैसे के मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार के अभिलेखों को सुव्यवस्थित तरीके से संरक्षित करने का निर्देश दिया। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने खसरा, खतौनी सहित अन्य पत्रावलियों के विवरण को अद्यतन करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के न्यायिक कोर्ट का भी निरीक्षण कर पुराने केसों की फाइलों का अवलोकन किया तथा उनके शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित करने तथा केसों की पेंडेंसी खत्म करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बलिया सदर आत्रेय मिश्रा सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी से मिले आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त
Tue, Feb 27, 2024
लखनऊ।27फरवरी।उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी से आज उनके सरकारी आवास पर भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त श्री फिलिप ग्रीन ओएम ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश और ऑस्ट्रेलिया के मध्य यूपीजीआईएस-2023 तथा जीबीसी-4.0 में किये गये निवेश एवं निष्पादित एमओयू के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा आयात निर्यात के बारे में भी वैचारिक आदान प्रदान हुआ।
इस अवसर पर श्री अंसारी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। इन संबंधों को प्रगाढ करने में उत्तर प्रदेश की हमेशा से सकारात्मक भूमिका रही है। ऑस्ट्रेलिया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक साथ काम करने से दोनों देशों के राजनैतिक और आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे, जिससे रोजगार और विकास के नए द्वारा खुलेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में उत्तर प्रदेश अन्य क्षेत्रों में भी आस्ट्रेलिया के साथ बेहतर सम्भावनाएं तलाशने का प्रयास करेगा।
इस मौके पर श्री अंसारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को नये आयाम मिल रहे हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत और आस्ट्रेलिया के संबंधों को हर स्तर पर आगे बढ़ाने में उत्तर प्रदेश अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने उत्तर प्रदेश द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के साथ आयात-निर्यात से लेकर निवेश एवं औद्योगिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग के सीनियर सेक्रेटरी, श्री माइकल रीस, सेकंड सेक्रेटरी श्री टॉम ओवर्टन क्लार्क तथा सीनियर रिसर्च ऑफिसर सुश्री वंदना सेठ उपस्थित थी।
: अब घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगवाएं हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम का प्रसाद
Tue, Feb 27, 2024
टबलिया।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। अयोध्या में श्री राम मंदिर जाने से पहले हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने की परम्परा है। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वह हनुमान जी का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के संकटमोचन सेना ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से श्री हनुमान गढ़ी मंदिर का प्रसाद मँगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 अथवा ₹ 551 का ई-मनीआर्डर उप पोस्टमास्टर, अयोध्याधाम-224123 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा।*श्री हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम प्रसाद में शामिल वस्तुएं-*पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ₹251 के 'संकटमोचक प्रसाद' में लड्डू, हनुमान जी की तस्वीर, महावीरी चन्दन, अयोध्या दर्शन की किताब शामिल होगी, वहीं ₹ 551 के 'महावीर प्रसाद' में लड्डू, हनुमान जी की तस्वीर, महावीरी चन्दन, अयोध्या दर्शन की किताब, तुलसी माला और हनुमान यंत्र शामिल होंगे।श्री यादव ने कहा कि डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एस.एम.एस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।