: संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया
Fri, Sep 15, 2023
बलिया।भारतीय जनता पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष ने बलिया का
जिलाध्यक्ष
पूर्व विधायक संजय यादव को बनाया है।पत्र जारी कर प्रान्तीय अध्यक्ष ने पूर्व विधायक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।अपने पत्र ने प्रान्तीय अध्यक्ष ने 12 जनपदों का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है
जिसमें बलिया के लिए पूर्व विधायक संजय यादव को बनाया गया है।संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया गया है।
: बलिया के शिक्षकों ने दिया मुख्यमंत्री को पत्रक किया बी एस ए बदायूं को निलम्बित करने की मांग
Wed, Sep 13, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश की बलिया शाखा द्वारा बी एस ए बदायूं स्वाती भारती के तानाशाही रवैया और मनगढ़ंत आरोप लगाकर बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा को निलम्बित किए जाने को शिक्षकों का अपमान मानते हुए बी एस ए बदायूं को निलम्बित करने की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।जिलाधिकारी की ओर से पत्रक लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि मा०मुख्यमंत्री को यह ज्ञापन भेंज दिया जायेगा।
ज्ञापन में शिक्षकों की मांग है कि बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के विरुद्ध की ग ई कारवाई को बिना शर्त वापस लिया जाय और बी एस ए बदायूँ स्वाती भारती को शिक्षकों का अपमान करने के लिए निलम्बित किया जाय।ज्ञापन दिए जाने के समय जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ,डां राजेश पाण्डेय, अजय मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त, अनिल पाण्डेय, अजय सिंह,विद्या सागर दुबे,तुषार कान्त राय,बलवंत सिंह सिंह, सतीश चन्द वर्मा ,उदय नारायण राम,संजय दुबे,सैफुद्दीन अंसारी, टुनटुन प्रसाद,शक्ति कुमार मिश्र, शशि कान्त ओझा, सुशील चौबे,व्यास जी यादव,चन्दन सिंह,सन्तोष सिंह, अजीत पाण्डेय,गोपाल जी पाण्डेय, चन्द्र कान्त पाठक आदि सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।अंत में सभी शिक्षकों को जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
: डी एम को पत्रक देगा प्राथमिक शिक्षक संघ
Tue, Sep 12, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कल मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक डी एम को देगा जिसमें मांग किया गया है कि बी एस ए बदायूं स्वाती भारती को निलम्बित किया जाय साथ ही बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा का किया गया निलम्बन निरस्त किया जाय।उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ साथियों को बुलाया गया है।उन्होंने बुलाए गये शिक्षकों से अनुरोध किया है कि आप निर्धारित समय पर चन्द्रशेखर उद्यान (कम्पनी बाग) में पहुंचने का कष्ट करें ।