: 9 अक्टूबर को महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में शिक्षकों का विशाल धरना,प्रदेशभर के शिक्षक पहुंचेंगे लखनऊ
Wed, Oct 4, 2023
लखनऊ/बलिया ।प्रतिदिन शिक्षकों को अपमानित करना,निलम्बित करना और वेतन रोकना ही अधिकारियों का गुडवर्क हो गया है। अब सफाई कर्मचारी विद्यालय की गतिविधियों का सत्यापन करेंगे।इसके पूर्व रसोईये से गेहूं पिसवाने पर शिक्षक निलम्बित हो चुका है। फर्रुखाबाद के बी एस ए द्वारा मा० उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन न करने से तंग आकर शिक्षक ने जान दे दी लेकिन प्रकरण में जिसे निलम्बित होना चाहिए वो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्थान पर निलम्बित हुआ शिक्षक।शिक्षक विशुद्ध वेतन भोगी कर्मचारी है,मकान निर्माण, बच्चों की पढ़ाई,बच्चों का शादी विवाह आदि बैंक लोन से होता है जब शिक्षक का वेतन रोका जाता है या निलम्बित किया जाता है तो शिक्षक का पूरा परिवार तिलमिला जाता है। शिक्षकों के उपर निलम्बन या वेतन रोकने की कार्रवाई बेवजह या उच्चाधिकारियों को खुश करने के लिए की जाती है। बेसिक शिक्षा में भ्रष्टाचार इतना गहरा गया है कि निलम्बन बहाली या वेतन बहाली में शिक्षकों का वेतन लूट लिया जाता है। शिक्षक विद्यालय में केवल शिक्षण कार्य के लिए उत्तरदायी है होना चाहिए न कि गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराकर उनके विरुद्ध कारवाई कर उनका शोषण किया जाता है और शोषण करने वाले के पक्ष में ताली बजावाकर अनैतिक कार्य किया जाता है। शिक्षक हमेशा तनाव में जी रहा है। कोई भी किसी भी विभाग का अधिकारी कर्मचारी विद्यालय या शिक्षक का निरीक्षण कर सकता है। अधिकारियों की दण्डनात्मक कारवाई एंव भ्रष्ट कार्यशैली से शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश है।यही शिक्षक जब अधिकारियों के भ्रष्टाचार के विरोध में उतरते हैं तो अधिकारी बड़ी चालाकी से इन शिक्षकों को सरकार विरोधी साबित कर देती है।इसमें ऐसे भी अधिकारी हैं जो पीछली सरकार में भी कुछ के पैर छूकर मलाई मार रहे थे और अब इस सरकार में भी मलाई मार रहे हैं।ये शिक्षकों को अपना निशाना बनाकर सरकार का खास बनना चाहते हैं और इसमें सफल भी हो रहे हैं। इन्हीं सब बेमानी और उत्पीड़न तथा बेवजह शिक्षकों के खिलाफ कार्य किए जाने तथा पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्रीय मांगो के समर्थन में शिक्षक महानिदेशक के निशात गंज स्थित कार्यालय पर 9 अक्टूबर को विशाल धरना देंगे।
: कल से दिन का स्कूल "9 बजे से 3 बजे तक"
Sat, Sep 30, 2023
बलिया। परिषदीय स्कूलों का विद्यालय संचालन का समय 1 अक्टूबर से प्रत्येक वर्ष बदलता है,इस वर्ष भी 9-3 बजे तक यानि दिन के स्कूल का अवकाश तालिका में उल्लेख है लेकिन गर्मी से राहत न मिलने और इन छोटे बच्चों को इस गर्मी में 6 घंटे विद्यालय में रोकना कहीं से उचित नहीं है। 4 घंटे से अधिक इस गरमी में विद्यालय का संचालन करना कहीं से उचित नहीं होगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मंत्री राजेश पाण्डेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने सभी सम्बन्धित अधिकारीगण से मांग किया है कि विद्यालय का संचालन पूर्ववत ही रखा जाय और 6 घंटे विद्यालय में रोके जाने पर विचार किया जाय।
: 2000 का गुलाबी नोट अब वैध मुद्रा नहीं रहेगा
Sat, Sep 30, 2023
बलिया।आज यानि 30 सितम्बर को बैंक बन्द होने के समय के साथ 2000 रुपये का गुलाबी नोट ना तो चलन में कहीं दिखेगा और ना ही वैध मुद्रा ही होगा।आर बी आई या भारत सरकार ने नोट बदलने की तिथि में कोई वृद्धि नहीं किया है।
आपसे ,आप नागरिकों को सादर सूचित किया जाता है कि यदि अब भी कोई नोट आपके पास रह ग ई हो तो तत्काल अपने बैंक खाते में जमा करें अथवा कराएं।जैसा कि आप अवगत हैं कि भारत का रिजर्ब बैंक 19 म ई को अधिसूचना जारी कर के 23 म ई से 30 सितम्बर तक नोट बदलने और उसके बाद यह नोट वैध मुद्रा नहीं रहेगा घोषणा किया था।