: मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे विजयपति द्विवेदी
Wed, Sep 27, 2023
बलिया।डां विजयपति द्विवेदी अब जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे। सी एम ओ बलिया जयंत कुमार का तबादला संयुक्त निदेशक,चिकित्सा एंव परिवार कल्याण देबीपाटन मण्डल बांदा के लिए किया गया है ।जबकि विजय पति द्विवेदी संयुक्त निदेशक , चिकित्सा एवं परिवार कल्याण चित्रकूटधाम मण्डल मण्डल बांदा से आ रहे हैं।
: सीडीओ के निरीक्षण में आल इज वेल
Wed, Sep 27, 2023
बलिया।जनपद बलिया के शिक्षा खण्ड चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय हरिहर के निरीक्षण पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा को विद्यालय की व्यवस्था चाक चौबन्द मिली तो उन्होंने विद्यालय के प्र अ डां अनिल सिंह की तारीफ़ की इससे पूरे विद्यालय परिवार का उत्साह बुलन्दी पर है। सी डी ओ ने निरीक्षण पंजिका में भी सभी बातों का उल्लेख किया।
सी डी ओ कक्षा तीन के बच्चों से मिलने कक्षाकक्ष मे गये तो बच्चों ने उनका अभिवादन किया फिर जब वे एक बच्ची से पुस्तक पढ़वाया तो वो छात्रा ने अच्छे से पढ़ लिया जिसपर सी डी ओ ने प्रसन्नता के साथ उसे पेन देकर पुरस्कृत किया।छात्र नामांकन बढाने के प्रयास को भी मुख्य विकास अधिकारी ने सराहा।विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका जिनमें जावेद अली,मनोज गौतम, संगीता रजक,वृजबाला शर्मा और डां अनिल सिंह ने उच्चाधिकारी से मिले उत्साह वर्धन से खुशी जाहिर करते हुए इससे हौसला और बुलन्द होना बताया।
: पेंशन भोगियों के खातो पर साईबर ठगो की नजर,ओटीपी बहाने से मांगकर कर रहे लूट
Mon, Sep 25, 2023
बलिया
।साईबर ठगों की नजर अब पेंशन भोगियों के खातों पर,जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बहाने से मांग रहे ओटीपी और ओटीपी मिलते ही बैंक खातों का बैलेंस कर दे रहे हैं शून्य।
आप सभी पेंशन भोगियों से सादर निवेदन है कि कभी भी फोन पर किसी को ओटीपी न बताएं चाहें वो आपके अपने बैंक से बोलना ही क्यों न बताए।
आप यह जान लें समझ लें कि कभी भी किसी को भी ओटीपी नहीं बताना है।