BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: चिंगारी से लगी आग,दो झोपड़ी जलकर राख,भैंस झुलसी हजारों की क्षति

Admin

Fri, Mar 7, 2025
रसड़ा(बलिया)। 6 मार्च। (डी एन एन)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा खड़सरा अनुसूचित बस्ती में बुधवार की देर सायं मच्छरों से बचाव के लिए फूंके गए कौड़े से उठी चिंगारी से विधवा उर्मिला देवी पत्नी स्व. परशुराम भारती निवासी खड़सरा की दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। वहीं आग की जद में आने से उनकी भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीण जब तक आग पर नियंत्रण पाते तब तक झोपड़ी में रखा भूसा सहित घर गृहस्थी व हजारों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। भैंस झोपड़ी में बंधी थी और मच्छरों को भगाने के लिए कौड़ा फूंका गया था। अचानक उठी चिंगारी ने दो झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। भैंस को जब तक बाहर निकाला जाता तब तक वह झुलस चुकी थी। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

जरूरी खबरें