BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता व पूर्व जिलामंत्री ब्रजेश सिंह के आकस्मिक निधन पर पी डब्लू डी के संघ भवन में कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

Admin

Sat, Feb 1, 2025
बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व ज़िला मंत्री और वर्तमान पूर्वांचल अध्यक्ष बृजेश सिंह के आकस्मिक निधन पर पीडब्ल्यूडी सभागार में शुक्रवार को आयोजित शोक सभा में कर्मचारी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। बघेजी निवासी बृजेश सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में शोक की लहर पैदा हो गई और उनके घरपर कर्मचारियों का पहुंचना शुरु हो गया। शुक्रवार दोपहर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता बड़ी संख्या में लोक निर्माण विभाग के परिसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में पहुंच गए। जहाँ दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत बृजेश सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बृजेश सिंह संघर्षशील नेता थे। कर्मचारियों के हित में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, सुशील त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह, अनूप सिंह व मुकेश उपाध्याय विनोद मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, राजेश पाण्डेय, कौशल उपाध्याय, संजय भारती, अनिल सिंह, जनार्दन यादव , दिनेश प्रजापति, जय प्रकाश सिंह,राजेश रावत, अजित कुमार, राकेश मिश्रा, अभय मिश्रा,राजकुमार राव, मनु कुमार, प्रदीप सिंह, दिनेश प्रसाद, बृजमोहन सिंह, राघवेंद्र सिन्हा व मनीष गुप्ता अजय मिश्र चन्दन सिंह आदि उपस्थित रहे। फिर ये सभी कर्मचारी नेता रोशन जायसवाल पत्रकार के द्वारिका पुरी(सिविल लाइन)स्थित आवास पर जाकर रोशन जायसवाल के पुत्र के असामयिक निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त किया। ब्रजेश सिंह के अन्तिम यात्रा में शामिल हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह।

विज्ञापन

जरूरी खबरें