BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: कर्मचारी नेता रहे स्व०ब्रजेश सिंह की श्रद्धांजलि सभा में कर्मचारी हुए भावुक

Admin

Wed, Feb 5, 2025
बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी बृजेश सिंह के असामयिक निधन के बाद बुधवार को आज हुई श्रद्धांजलि सभा में जिले भर के कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। जुझारू छवि के कर्मचारी नेता रहे बृजेश सिंह को श्रद्धांजलि देते सबकी ऑंखें नम हो गईं। सबसे पहले एक-एक कर सभी ने स्व० बृजेश सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बृजेश सिंह संघर्ष के पर्याय थे। कर्मचारियों के हितों की लड़ाई में कभी पीछे नहीं रहे। उनके जैसा त्याग करने वाला कर्मचारी नेता का मिलना मुश्किल है। अंत में सभी से स्व० बृजेश सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सुशील त्रिपाठी, विनोद मिश्र, विद्यासागर दूबे, अनिल गुप्त, रामप्रताप सिंह, अनूप कुमार सिंह, रमावती पाण्डेय श्वेता मिश्रा, राजेश मिश्र, संजीव कुमार चौबे, मुन्ना प्रसाद, करुणेश श्रीवास्तव, घनश्याम चौबे, पंकज राय, कमलेश तिवारी, डा. रविशंकर गुप्ता, आशुतोष राय, वीरेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, रणधीर सिंह, राजेश पाण्डेय, राजेंद्र सिन्हा, अविनाश उपाध्याय, अनिल सिंह, कौशल उपाध्याय, राजेश रावत, निर्भय सिंह, अविनाश चंद्र पाण्डेय, रामप्रकाश श्रीवास्तव व अशोक श्रीवास्तव, संजय सिंह, शशिभूषण उपाध्याय, राकेश मिश्रा, शैलेश श्रीवास्तव, विनोद जी, विपिन यादव, ददन भारती व अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें