BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: अधिशासी अधिकारी के बोर्ड मीटिंग में भाग नहीं करने के कारण अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया

Admin

Sat, Mar 8, 2025
बलिया। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा नगर पालिका परिषद बलिया की पूर्व निर्धारित बोर्ड की बैठक सम्पन्न नही होने के कारण जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित की गई थी, जिसमें वर्णित है कि नगर पालिका परिषद के सभासदगणों द्वारा नगर की जनसमस्याओं पर चर्चा के दृष्टिगत बोर्ड की बैठक कराने के लिए पत्र दिनांक 10.02.2025, जो अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया को संबोधित एवं उसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी को प्रेषित की गयी थी। जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद,बलिया को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। इस निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया को उचित निर्णय लेने के लिए पत्र अग्रसारित कर दिया गया। जिसके क्रम में अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया के पत्र, दिनांक 18.02.2025 द्वारा बोर्ड की बैठक दिनांक 07.03.2025 को समय 11 बजे से आहूत करने के लिए अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया था। किन्तु अधिशासी अधिकारी द्वारा दिनांक 07.03.2025 को निर्धारित बैठक में प्रतिभाग न करते हुए पत्र, दिनांक 07.03.2025 द्वारा अवगत कराया गया कि अधिशासी अधिकारी को बोर्ड की बैठक से अवगत नही है और न ही बैठक से संबंधित एजेण्डा की कापी उपलब्ध करायी गयी है। बैठक में अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रतिभाग नही करने के कारण उपस्थित सभासदों द्वारा लगभग 02 घण्टे तक हंगामा किया गया एवं अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया को अपमानित किया गया। इस प्रकरण के संबंध में अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा पत्र के माध्यम से कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी/ प्रभारी नगर निकाय श्री त्रिभुवन ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बलिया को प्रकरण के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 02 दिवस के अंदर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि यह प्रकरण अत्यन्त गंभीर है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय।

विज्ञापन

जरूरी खबरें