BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बाढ़ राहत भवन,थम्हनपुरा में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने किया भूमिपूजन

Admin

Mon, Jan 20, 2025
बलिया: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को थम्हनपुरा में 3.95 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बाढ़ राहत भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री ने हवन पूजन कर विधि-विधान से भवन स्थल पर भूमि पूजन किया। यह भवन सभी सुविधाओं से युक्त होगा और बाढ़ के समय यहां रूकने वाले शरणार्थियों को भोजन आदि की भी व्यवस्था मिलेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र नदी से घिरा हुआ है और बाढ़ के समय क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बाढ़ राहत भवन के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस भवन में शौचालय के साथ ही किचन आदि की भी सुविधा रहेगी। कहा कि इस क्षेत्र में माल्देपुर तक बाढ़ रोकथाम के लिए कई कार्य हो रहा है। यहीं से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे भी निकल रहा है जिससे आने वाले समय यह क्षेत्र सबसे विकसित होगा। ग्रीन फील्ड के साथ ही शहर के चारों तरफ रास्तों का निर्माण होगा जिससे रोजगार के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जलमार्ग को भी विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। माल्देपुर व नौरंगा में आटोमेटिक पीपा पुल बनाया जाएगा। कहा कि चुनाव के समय जो भी वादे किए गए हैं उससे अधिक ही कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम में नमामि गंगे के अपर जिलाधिकारी राजेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अमिताभ उपाध्याय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, जितेंद्र राव, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें