BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: हल्दी/बलिया पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय एटीएम फ्राड गिरोह का भण्डाफोड़

Admin

Thu, Mar 20, 2025
बलिया। 20 मार्च। (डी एन एन)।* बलिया जनपद के हल्दी थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर्राज्यीय एटीएम फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में गैंग का एक सदस्य गोली लगने से घायल हुआ है। जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के मोतिहारी जनपद के रहने वाले हैं। उक्त कार्रवाई हल्दी थाना क्षेत्र के हृदयाचक तिराहे के पास बुधवार की रात में हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गिरोह के पास से 63 एटीएम कार्ड, एक आई-20 कार, 5200 रुपये नकद, दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को एटीएम बदलने के बहाने कार्ड की क्लोनिंग कर पैसा निकालते थे। उनका गैंग यूपी और दिल्ली समेत कई शहरों में सक्रिय था। बलिया में भी वे कई वारदात कर चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बच्चा लाल (हरदिया, मोतीहारी, बिहार), साहेब कुमार (मढिया बरियारपुर, मोतीहारी, बिहार) मदन महतो (पंडितपुर, मोतीहारी, बिहार), लालबाबू महतो (पंडितपुर, मोतीहारी, बिहार) हैं। डी एन एन संवाददाता से बातचीत करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी, बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि उक्त गिरफ्तार सभी एक संगठित गिरोह के तौर पर काम करते आए हैं। पुलिस की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें