BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: अनेकता में एकता का संदेश देती "होली" डां०राय

Admin

Mon, Mar 17, 2025
सिकन्दरपुर (बलिया)। 16 मार्च। (डी एन एन)। जलालीपुर स्थित आरबीएल हास्पिटल पर आरबीएल ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, शिक्षक, व्यापारी, पत्रकार सहित विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निदेशक डा.डी.एस.राय ने कहा कि होली का त्योहार अनेकता में एकता का संदेश देता है। कई वर्षों से यहां मनाई जा रही होली हमारी एकता का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है। अन्य वक्ताओं ने डॉ राय के विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गले लगाया और त्योहार की खुशियां मनाईं। समारोह में वी.एस.राय, शिवजी राय, डा.अश्विन, डा.पी.गुप्ता, डा.गोविंद पाण्डेय, डा.विवेक, डा. एल.बी. कुशवाहा, मुनीन्द्र राय, रंजीत राय, सन्तोष शर्मा, आर्यन, कृष्णा शर्मा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें