BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: जर्जर विद्युत तारों को बदलने में विभाग कर रहा लापरवाही नुकसान भुगत रहे किसान,हाई टेंशन तार की चिंगारी से 100 बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर राख

Admin

Tue, Apr 1, 2025
रसड़ा (बलिया)। (डी एन एन)। 1 अप्रैल। रसड़ा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को सुलुई गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी सुलुई गांव में खेत में खड़ी 100 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। आक्रोशित किसानों ने विद्युत विभाग के कथित लापरवाही पर सुलुई विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचते ही विद्युत कर्मचारी भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस बल भी पहुंच गई। किसानों ने नायब तहसीलदार राजेश यादव को पत्रक सौंपा। सुलुई निवासी राजेश तिवारी के ट्यूबल के समीप विद्युत तार से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल को छू लिया। देखते ही देखते ये आग तेज हवाओं लपटें सुल्तानपुर गांव तक पहुंच गया। आग के बीच सड़क एवं गांव के युवाओं के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। फायर बिग्रेड की टीम पहुंचती तबतक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। इस आगलगी में देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, रामकुमार सिंह, अभय सिंह, नंद जी सिंह, सुभाष सिंह, उपदेश, अखिलेश, दीपक, बृजेश, अंजनी सिंह, अश्वनी सिंह, भरत सिंह, श्री राम शर्मा सहित दो दर्जन से अधिक किसानों के लगभग 100 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। खड़ी फसल जलने की खबर सुन आक्रोशित किसान विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचे जहां किसानों का उग्र रूप देख विद्युत कर्मी विद्युत सब स्टेशन छोड़कर भाग खड़े हुए। किसान मौके पर जेई को बुलाने की मांग करने लगे लेकिन जेई ने मोबाइल अपना स्विच ऑफ कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार जर्जर तार को बदलने के लिए विभाग को सूचित किया गया था लेकिन विभाग द्वारा घोर लापरवाही की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगलगी की ये दूसरी घटना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें