BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: आगामी त्यौहार व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त

Admin

Wed, Mar 12, 2025
बलिया। आगामी त्यौहार होली/रमजान माह व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र, शहर में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखनेकी अपीलकी गयी । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे त्यौहारों में शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक पीआरओ निरीक्षक चन्द्रभाष्कर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें