BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: बलिया में चिकित्सा महाविद्यालय/मेडिकल कालेज व अस्पताल के लिए भूमि स्थानान्तरित

Admin

Wed, Mar 26, 2025
बलिया। जनपद बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु अधिक समय से वांछित भूमि का प्रकरण लम्बित था उसका समाधान हुआ। जिलाधिकारी बलिया के प्रयास से प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-4, उ0प्र0 शासन, लखनऊ के पत्र दिनांक 17.03.2025 द्वारा जिला कारागार/डिस्ट्रिक्ट जेल की कुल भूमि 14.05 एकड़ (5.686 हे0) मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु निःशुल्क भूमि हस्तानान्तरित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेश दिनांक 17.03.2025 के क्रम में जिलाधिकारी बलिया के आदेश दिनांक 26.03.2025 द्वारा उक्त भूमि मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु चिकित्सा शिक्षा विभाग के पक्ष में निःशुल्क भूमि हस्तानान्तरित की गयी है, जिससे मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु अधिक समय से लम्बित भूमि की समस्या का समाधान हो गया। मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो जाने से जनपदवासियों को चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होगी तथा बलिया की विकास की गति तीब्र होगी। उक्त जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन जी ने दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें