BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: नन्हीं बच्ची ने रखा छठवें दिन का रोजा,आज है सातवां दिन चल रहा है रमजान का पवित्र महीना

Admin

Sat, Mar 8, 2025
सिकन्दरपुर (बलिया)। 7 मार्च। (डी एन एन)। नगर के मोहल्ला भिखपुरा निवासी आठ वर्षीय बालिका ने रमजान के छठवीं का रोजा रख कर न केवल अपने मजहब के प्रति अक़ीदा (विश्वास) को उजागर किया है, बल्कि दूसरों को भी यह नसीहत दिया है कि रमजान के रोजों को अनिवार्य रूप से रखें।  बता दें कि मोहल्ला भिखपुरा निवासी मो.आरिफ अंसारी की आठ वर्षीय पुत्री आयत परवीन माहे रमजान के छठवीं का रोजा रख अपने मजहब के प्रति अकीदा को उजागर किया है। वही आयत की मां जुबैदा खातून ने बताया कि वह रमजान के महीने शुरू होने के पहले ही बार बार कह रही थी कि सभी रोजे रखेगी। उसकी कम उम्र को देखते हुए मैं और उसके पापा बार बार मना किये कि अभी रोजा मत रखो, बड़ा हो कर रोजा रखना किन्तु वह नहीं मानी और रमजान के छठवीं रोजा(छठवें दिन का व्रत) एक दिन पहले उसने जिद पकड़ लिया कि वह रोजा रहेगी। उसकी जिद और अक़ीदा  के आगे हमें झुकना और हाँ कहना पड़ा। छठवीं रोजा की भोर में बाकायदा आयत परवीन ने सहरी खाया और रोजा रखी। पूरे दिन उस ने एक बार भी न खाना न ही पीने के लिए पानी मांगा और पूरे दिन मोहल्ले के हम उम्र बच्चों के साथ खेलती रही। शाम को समय होने पर उसने पूरे परिवार के साथ बैठ कर अफ्तार किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें