BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: मां गंगा सेवी रमा शंकर तिवारी को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मानित,तीन दशक से गंगा मुक्ति अभियान चला रहे हैं रमा शंकर तिवारी

Admin

Mon, Mar 10, 2025
बलिया। 9 मार्च। (डी एन एन)। सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली प्रसिद्ध स्वयंसेवी संस्था कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने सुप्रसिद्ध गंगा सेवक रमाशंकर तिवारी को उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों हेतु सम्मानित करने का काम किया है। समाचार एजेंसी डीएनएन से बातचीत करते हुए कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि रेवती में आयोजित एक कार्यक्रम में गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी को नगर पंचायत रेवती के पूर्व सभासद रामप्रवेश तिवारी के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि मान एवं अपमान से ऊपर उठने वाला व्यक्ति ही सच्चा योगी है। जीवन में सम्मान से रहित होकर ही निष्काम कर्म की‌ साधना सफल‌‌ हो सकती है।इस अवसर पर पंचदेव तिवारी, विजय प्रकाश तिवारी, संतोष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बलिया से गंगोत्री तक पदयात्रा कर चुके पत्रकार, साहित्यकार और गंगा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता रमाशंकर तिवारी लगभग तीन दशक से मां गंगा की सेवा कर रहे हैं। गंगा की सफाई एवं अन्य उससे जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर समय-समय पर सरकार एवं आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराते रहने वाले तिवारी आशंका के साथ दुःख व्यक्त करते हैं कि, निरंतर उपेक्षा का शिकार हो रही मां गंगा कहीं ब्रह्मा के कमंडल में वापस न लौट जाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें