BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: नहीं रहे नन्दू भैया,दिल का दौरा पड़ने से निधन

Admin

Wed, Mar 19, 2025
बलिया। 19 मार्च। डीएनएन। बलिया नगर के प्रमुख सामाजिक व्यक्ति अशोक मिश्रा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 73 साल के थे। नंदू भैया के निधन की खबर सुनते ही इष्ट मित्र एवं विभिन्न समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के साथ ही दिवंगत के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बलिया नगर के चंद्रशेखर नगर में रहने वाले अशोक मिश्रा राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाचार पोर्टल बलिया न्यूज़ 24 के संपादक अजय मिश्र के बड़े भाई थे। साथियों के बीच नंदू भैया के के नाम से प्रसिद्ध अशोक मिश्र पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। लगभग डेढ़ माह पहले उन्होंने हार्ट की सर्जरी करवाई थी। वह अपने पीछे हरा-भरा परिवार छोड़कर गए हैं। डीएनएन परिवार की तरफ से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करते हुए परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें