: गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में यातायात अभियान व साइबर जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरुक
Admin
Tue, Mar 25, 2025
साइबर जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार के साथ साथ डायल 112, मिशन शक्ति, फायर सर्विस, यातायात नियम, के बारे में भी लोगों को किया गया जागरूक।
बलिया।आज गंगा बहुउद्देशीय सभागार बलिया में उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष तथा केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर दयाशंकर मिश्र दयालु मंत्री स्वतन्त्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के उपस्थिति में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त व प्रभारी साइबर सेल अन्शुमान यदुवन्शी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ क्षेत्र की सम्मानित महिला/पुरूष एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में गंगा बहुउद्देशीय सभागार बलिया में साइबर जागरूकता अभियान, मिशन शक्ति अभियान, डायल 112, यातायात नियमों को बारे जागरुक मेला का आयोजन कर सभी को जागरूक किया गया ।
*साइबर अपराध की रोकथाम-*
इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना नि0 अंशुमान यदुवंशी द्वारा सभी को साइबर अपराध की जानकारी दी गयी और बताया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है । इसी क्रम में ATM में ट्रांजेक्सन करते समय अन्य कोई व्यक्ति उपस्थित न रहे, बैंक के नाम पर टेलीफोन कॉल पर एटीएम/बैंक अकाउंट्स सम्बन्धी कोई जानकारी जैसे OTP, CVV नम्बर आदि कभी भी किसी से साझा न करे। बीमा कम्पनी, नौकरी.कॉम के नाम से कॉल किये जाने पर बिना सत्यापन किये कोई जानकारी न दे। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर(X), फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी जानकारी का इस्तेमाल कर दुरूपयोग कर सकता है। इस प्रकार के एप्स डाउनलोड किये जाते समय प्राईवेसी सम्बन्धी आप्शन का भली-भांति अवलोकन करने के बाद ही सहमती/असहमती देते हुए प्रक्रिया पूर्ण करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें। डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें, टावर लगाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती है, इससे बचने हेतु किसी अज्ञात बैंक खाता में पैसा जमा न करें। कोई कम्पनी कम लागत में अधिक पैसे कमाने का लालच देती है तो सावधान रहिये ऐसी कंपनी फर्जी होती हैं जो आपका पैसा लेकर कंपनी को बंद कर भाग जाते हैं। ठगों द्वारा फर्जी ऑफिस खोलकर, कम ब्याज दर पर अधिक लोन, बिना किसी कागज के आसानी से लोन दिलवाने हेतु फर्जी विज्ञापन प्रसारित किया जाता है और प्रोसेसिंग फीस के रुप में एकाउंट में रुपये जमा कराके फरार हो जाते है। मोबाइल व सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स के सुरक्षित प्रयोग के बारे में भी बताया गया। छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर इंटरनेट प्रयोग किये जाने पर साइबर अपराध के शिकार होने से बचा जा सकता है। जागरूक बनें और अपने धन की स्वयं सुरक्षा करने के सिद्वान्त पर काम करें। जानकारी को अपने परिवार, आस-पड़ोस में अधिक से अधिक लोगों को बतायें जिससे की कोई भी व्यक्ति जानकारी के आभाव में साइबर अपराधियों का शिकार न हो।
*मिशन शक्ति अभियान-*
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षार्थ संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।
*यातायात जागरुकता-*
इस कार्यक्रम में लोगों को दो पहिया वाहन पर हेल्मेट न पहनना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट न लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना तथा गलत दिशा में वाहन का संचालन करनें वाले चालकों को जागरूक करने के साथ ही साथ वाहन के HSRP नंबर प्लेट की महत्ता से अवगत कराया गया व गर्मी में सीमित स्पीड से वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया तथा वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट जरूर लगायें, यह आपकी एवं आपके परिवार की सुरक्षा हेतु है, इसे जरूर अपनायें ।
उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी साइबर सेल अंशुमान यदुवंशी, के साथ समस्त अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
