BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: डयूटी से गायब रहते हैं फार्मासिस्ट एंव अन्य कर्मी,अधीक्षक ने मांगा स्पष्टीकरण

Admin

Tue, Apr 1, 2025
पिंटू सिंह। रसड़ा (बलिया)। तमाम सख़्ती के बावजूद आखिरकार समय से नहीं पहुंच रहें फर्मासिस्ट,पता नहीं अस्पताल क्यों नहीं पहुंच रहें हैं। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर तो रही है लेकिन विभागीय उदासीनता से लोगों को इसका लाभ बहुत कम ही मिल पा रहा है। कुछ ऐसा ही हाल है न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़ेरा जहां पर कागजों में भारी भरकर कर्मचारियों की तैनाती तो है मगर ग्रामीणों की शिकायत है कि धरातल पर दिखाई नहीं देते फर्मासिस्ट न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुड़ेरा पर आना तौहीन समझते हैं,फर्मासिस्ट बताते चलें कि ग्रामीणों की शिकायतों के मद्देनजर फर्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी नियुक्ति तो की गई मगर ग्रामीणों का उपचार करना जरूरी नहीं समझते साथ-ही-साथ बहुत कम ही नजर आते व ग़ायब रहते हैं। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों का उपचार भगवान भरोसे। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुड़ेरा एक बड़ी जनसंख्या वाला गांव है जिसके चलते अक्सर यहां मरीज इलाज हेतु आते हैं किंतु विभागीय उदासीनता के चलते लोगों का समुचित उपचार नहीं होने से लोगों को अस्पताल से मोहभंग होता जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त दवाई सहित कर्मचारी की समय से तैनाती की मांग की है ताकि अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं शुलभ हो सकें । इस संबंध में डीएनएन संवाददाता ने डा मनीष जायसवाल अधीक्षक से पूछा तो उन्होंने ने बताया कि संबंधित फार्मासिस्ट एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा। डीएनएन संवाददाता ने मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर विजय यादव का ध्यान आकृष्ट कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि वेतन रोकने से सम्बंधित कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें