BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: यूपी के थाने पीड़ित के साथ नहीं,पीड़ा देने वाले के साथ:सांसद रमा शंकर राजभर

Admin

Thu, Mar 6, 2025
सिकंदरपुर (बलिया)। 5 मार्च। (डी एन एन) सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद रमाशंकर राजभर ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रदेश के थाने सत्ता की कठपुतली बनकर रह गए हैं। समाचार एजेंसी डीएनएन को दिए एक विशेष इंटरव्यू में सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के थाने पीड़ित के साथ नहीं बल्कि पीड़ा देने वालों के साथ खड़े हैं। सभी थाने पीड़ितों के साथ पूरी तरह न्याय नहीं कर रहे हैं। वह फोन का इंतजार करते हैं। किसी भी मामले में यदि सत्ता पक्ष के किसी नेता का फोन आ जाता है, तो समझ लीजिए पीड़ित को न्याय नहीं मिलने वाला। सांसद ने आरोप लगाया कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि जिनको न्याय करने कराने हेतु रखा गया है वह पीड़ित के साथ न होकर पीड़ा देने वालों के साथ खड़े हैं। यदि फोन आ गया सेटिंग हो गई, तो निष्पक्ष काम नहीं होने वाला। यह सब सत्ता के दबाव में हो रहा है।' स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर जनसुनवाई के दौरान लोकसभा सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए एक प्रश्न के जवाब में बताया कि सिकंदरपुर का थाना ही क्या प्रदेश के सभी थाने भ्रष्टाचार का केंद्र बने हुए हैं। पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। पीड़ित को ही सजा हो जा रही है। वहीं जब तहसील में अंश निर्धारण के लिए अवैध रूप से वसूली की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों की स्थिति यही है। केवल सिकंदरपुर और बलिया ही नहीं बल्कि प्रदेश में सभी तहसीलों पर अंश निर्धारण के नाम पर जबरदस्त कर्मचारियों के द्वारा वसूली किया जा रहा है। वहीं खरीद व दरौली के मध्य सरयू नदी पर बने पीपा पुल के बारे में पूछे जाने पर सांसद ने कहा कि यह अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण ही पीपा पुल देर से चालू हुआ है। उन्होंन बताया कि चूंकि लकड़ियां कुंभ में चली गई थी। इसकी जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई थी, जिसके कारण जर्जर लकड़ियों को लगाकर ही पीपा पुल जैसे तैसे चालू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों से बात करके पीपा पुल को दुरुस्त कराने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें