BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न,सुनील बने अध्यक्ष एवं दिनेश चौहान कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Admin

Wed, Mar 5, 2025
रसड़ा (बलिया)। 5 मार्च। (डी एन एन)। बुधवार को रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव तहसील परिसर में उदय नारायण सिंह चुनाव प्रभारी की देख-रेख में सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सुनील कुमार एडवोकेट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार तिवारी को 18 मतों से पराजित कर निर्वाचित घोषित किए गए। सुनील कुमार को 58 मत, संजय कुमार तिवारी को 40 मत तथा विजयशंकर को 21 मत प्राप्त हुए वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दिनेश चौहन ने अपने प्रतिद्वंदी सुनील कुमार श्रीवास्तव को 21 मतों से शिकस्त देकर विजयी रहे। दिनेश चौहान को 70 मत मिले जबकि सुनील कुमार श्रीवास्तव को 49 मत प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाधयक्ष प्रमोद कुमार सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष भरत प्रसाद सिंह, महामंत्री रविकांत श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय राजेश रवींद्र नाथ सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार ने सभी का अभिवादान करते हुए विश्वास दिलाया कि वादकारियों के हित में वे सदैव तत्पर रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें