BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

प्रो कबड्डी लिग में 31 अंको से भोपतपुर ने ब्रह्माईनकी टीमको दी शिकस्त : खेल का आयोजन बबुआपुर में किया गया था जिसमें बोलते हुए विद्याशरण ने कहाकि खेल से मस्तिष्क व शरीर दोनों का होता है विकास

Ajay Mishra

Fri, Aug 29, 2025

संवाददाता / जितेंद्र यादव( जीतू )एंव

हिमांशु दुबे

हल्दी (बलिया)प्रि कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आयोजन कठही बबुआपुर खेल के मैदान में शुक्रवार को आयोजित किया गया। लीग मैच की शुरुआत भोपतपुर कुशावरी कला एवं ब्रह्माइन के बीच हुआ जिसमें भोपतपुर कुशावरी कला 31अंक हासिल कर विजयी रहा। खेल की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि एड.व समाजसेवी विद्याशरण चौबे ऊर्फ धन्नू चौबे भावी जिला पंचायत प्रत्याशी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विद्याशरण चौबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी कभी मुख्य खेला हुआ करती था आज वह विलुप्त के कगार पर है। ग्रामीण परिवेश खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से मस्तिष्क एवं शरीर दोनो स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को अगर कही मेरी जरूरत पड़ी तो इसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस अवसर पर पत्रकार हिमांशु दुबे,अप्पु यादव,मंगल मिश्रा, पंकज राम,मनोज गुप्ता,ठाकुर जय सिंह,शिवम दुबे,राज मिश्रा, अंकित पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें