BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

हल्दी थानाध्यक्ष बने रोहन राकेश सिंह : थानाध्यक्ष ने कहाकि शराब तस्करी रोकना,अवैध खनन पर रोक लगाना और अपराध पर रोक लगाना हमारी प्राथमिकता होगी

Ajay Mishra

Fri, Aug 29, 2025

संवाददाता / जितेंद्र कुमार ( जीतू)

बलिया । हल्दी थाने में नए थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की नियुक्ति हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह द्वारा किए गए तबादलों में पूर्व थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह को फेफना भेजा गया है। हल्दी थाना क्षेत्र में कई गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। यहां लाल बालू, सफेद बालू और मिट्टी का अवैध खनन प्रमुख समस्या है। नदी तट पर रात में नावों के जरिए अवैध लाल बालू का भंडारण और बिक्री होती है। बाढ़ क्षेत्र में सफेद बालू का अवैध खनन भी जारी है। बिहार से सटा होने के कारण क्षेत्र में शराब और पशुओं की तस्करी भी प्रमुख चुनौती है। हल्दी-सोनवानी मार्ग पर शराब की दुकान के कारण शराबियों का जमावड़ा समस्या बना हुआ है। इसके अलावा गांजा और हीरोइन की तस्करी भी चिंता का विषय है। 25 ग्राम पंचायतों वाले इस थाना क्षेत्र में चोरी, छीनैती, मारपीट, धोखाधड़ी और छेड़खानी जैसी घटनाएं आम हैं। नए थानाध्यक्ष को क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखनी होगी। शराब कारोबारियों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति से पहले ही भय देखा जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें