BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: नगर को सुन्दर बनाने के लिए कार्य शुरु

Admin

Sun, Feb 16, 2025
बलिया। जनपद बलिया में नगर पालिका परिषद,बलिया नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण और यातायात की दृष्टि से जाम से मुक्ति दिलाने हेतु टेंडर या अन्य वित्तीय प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। अब नगरपालिका सुंदरीकरण की दिशा में एक नवीन अध्याय का प्रारंभ करने जा रही है जिसमें सर्वप्रथम नगर पालिका रेलवे क्रॉसिंग के ओवर ब्रिज के ऊपर और नीचे सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा जिसमें ओवर ब्रिज के नीचे ऊपर निम्न कार्य किया जाएंगे:- 1.ओवर ब्रिज के ऊपर सुंदर बटरफ्लाई लाइट के साथ सुंदर लाइट से सजाया जाएगा 2.ओवरब्रिज के नीचे मिट्टी भराई,स्टेनलेस स्टील कार्य और सुंदर वृक्ष एवं लाइट से सजाया जाएगा। 3.महाराणा प्रताप (चौराहा) तिराहा का नवीन निर्माण कार्य जारी है(एस पी आफिस के पास) 4.पानी टंकी चौराहा,जगदीशपुर चौराहा, बिश्नीपुर चौराहे में बिजली पोल को हटाए जाने के साथ में चौड़ीकरण का भी काम शुरू किया जाएगा। 5. कलेक्ट्रेट के आसपास मिड्ढी चौराहे को जाने वाला रास्ता ,कुंवर चौराहे से टीडी कॉलेज मार्ग तथा ऑफिसर्स कॉलोनी के तरफ जाने वाले रास्ते को एवं न्यायालय दीवानी न्यायालय की ओर जाने वाले रास्ते को तिरंगा लाइटों से सजाया जाएगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें