: वार्ड नम्बर 18 अतिक्रमण की चपेट में
Tue, Aug 1, 2023
बलिया।शहर का महत्वपूर्ण बसा जापलिंनगंज वार्ड नम्बर 18 अतिक्रमण का डंस झेल रहा है। ना ही घर के सामने की गली/सड़क ही सुरक्षित है और ना ही घर के पीछे स्थित सेनेटरी लेन ही अतिक्रमण मुक्त है।
अंग्रेज कलेक्टर जाफरीन द्वारा सुसज्जित और बेहतरीन ढंग से बसाए गये इस मुहल्ले के हर घर के सामने 30 फिट की सड़क और हर घर के पीछे 20 फिट की सेनेटरी गली स्थित है। सेनेटरी गली में हर घर के पीछे सेप्टिक टैंक और नाली की आवश्यकता को ध्यान में रखकर हर घर को पीछे से घर के बाहर निकल लेने की जरुरत भी महसूस की ग ई थी पर अब वो सेनेटरी लेन में कोई जा आ नहीं सकता,कहीं गली अभी बची है तो अतिक्रमण कर उसको अपने दरवाजे(द्वार) के रुप में प्रयोगकर उसको अपनी व्यक्तिगत जमीन के रुप में प्रयोग किया जा रहा है। इस मुहल्ले में उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री बच्चा पाठक, विक्रमा दित्य पाण्डेय और पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को परास्त करने वाले सांसद जगन्नाथ चौधरी का आवास हुआ करता था जिनके यहाँ बहुत सारे लोग अपने विधायक, मंत्री और सांसद से मिलने आते थे और बड़े बड़े आयोजन हो जाने के बाद भी कोई कठिनाई नहीं होती थी।घर के स्थित 30 फिट की गली सड़क होने से मुहल्ले में किसी तरह का कार्यक्रम चाहे वैवाहिक हो या अन्य आयोजन किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती थी। महराज जी मुख्यमंत्री के रहते बड़े बड़े अतिक्रमण माफिआओं तक के हटाए गये हैं इधर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल भी अतिक्रमण हटाने के लिए कटिबद्ध लगते हैं लेकिन इस वार्ड के सभासद का वार्ड के लोगों से निकट का सम्बन्ध होने और प्रत्येक घर परिवार से जुड़े होने से इनके हांथ बधें हुए लगते हैं लेकिन एल डी इण्टर कालेज के पीछे से मुख्य सड़क (बलिया-बैरिया)मार्ग से वार्ड में जाने वाले रास्ते पर एक तरफ मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान होने और वहीं पर दूसरी तरफ गुमटी लगाकर अतिक्रमण किए जाने से तीस फिट चौड़ी सड़क पर जहाँ तीन चारपहिया गाड़िया एक साथ जानी चाहिए वहाँ एक भी गाड़ी का निकलना टेढा काम है। देखना होगा कि मौजूदा सरकार जो अतिक्रमण हटाने में महारत रखती है इस सुसज्जित और वी आई पी वार्ड के अतिक्रमण का क्या कुछ हो पाता है यह भविष्य की गर्त में है वैसे जनता की मांग है कि कमसेकम आवाजाही सुगम हो सके वो अतिक्रमण तो निश्चित रुप से हटाया जाय।
: अघोषित बिजली कटौती से नागरिकगण बेहाल,सौपा पत्रक
Mon, Jul 31, 2023
बलिया। जापलिंन गंज और टाउन तीन और दो के उपभोक्ताओं की तकलीफ को देखते हुए जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में और नगर पालिका सभासद के साथ नागरिकों ने विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता को पत्रक देकर अघोषित बिजली कटौती को समाप्त करने और फाल्ट को जल्द से जल्द ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है।मांग पत्र में चेतावनी दिया गया है कि एक सप्ताह में बिजली आपूर्ति नियमित न होने पर अधिशासी अभियन्ता और जिला प्रसासन का घेराव किया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल ने अधिकारीगण को बताया कि टाउन तीन और टाउन दो कि विद्युत कटौती बहुत अधिक हो रही है।न दो दिन में और ना ही रात्रि में ही बिजली नियमित रुप से मिल रही है। थोड़ी थोड़ी देर पर बिजली काट दी जाती है। लो बोल्टेज की समस्या से भी नागरिकों को बेहाल होना पड़ता है। किसी शिकायत के लिए फोन किए जाने पर अधिकारीगण का मोबाइल जल्दी उठता नहीं है। प्रतिनिधि मण्डल में जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल सिंह, नगर पालिका परिषद के सभासद ददन यादव,सूरज तिवारी, पवन गुप्ता,हीरा लाल,अजय शंकर सहित अन्य सम्मानित अभिजीत पाण्डेय, विनय,गणेश कुमार,हरिओम वर्मा,दीपक श्रीवास्तव और अरुण सिंह आदि दर्जनों नागरिक शामिल रहे।
: सुमिरन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनी
Sun, Jul 30, 2023
बलिया/मऊ ।बलिया के पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह के पिता जी सुमिरन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि उनके गांव पर मनाई गयी ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, आजमगढ़ मण्डल के माण्डलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह अपने साथियों के साथ वहाँ पहुंचें। जितेन्द्र सिंह के साथ जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय, अजय मिश्र वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष, तुषार कान्त राय अध्यक्ष सोहांव ब्लाक के साथ ही माण्डलिक मंत्री और आजमगढ़ के मंत्री अतुल कुमार सिंह के साथ आजमगढ़ के पदाधिकारीगण के साथ ही उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने भी वहां उपस्थित होकर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया।