: उ०प्र०प्राथमिक शिक्षक संघ का सम्मेलन 23 अगस्त को
Wed, Jul 19, 2023
अयोध्या/
बलिया
।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देशन में तीनों मण्डल के माण्डलिक मंत्री और जनपद के अध्यक्ष और जिलामंत्री के विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त को अयोध्या में 10 हजार शिक्षक प्रतिनिधियों का एक अधिवेशन आयोजित किया जायेगा।पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों के लिए चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन किया जायेगा।
बैठक में तीनों मण्डल के 12 जनपदों के अध्यक्ष एंव मंत्री तथा जिला कार्यसमिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।माण्डलिक मंत्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अतुल कुमार सिंह और आनन्द त्रिपाठी के साथ ही जिलाध्यक्ष बलिया जितेन्द्र सिंह,आयोजक नीलमणि त्रिपाठी, अभिमन्यु यादव,ग्यान सागर,विनय कुमार पाण्डेय,राम केवल,आनन्द कुमार पाठक और मंत्री बलिया डां राजेश पाण्डेय, विजय नारायण पाण्डेय, अरुण सिंह, मंत्री सुल्तानपुर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलिया अजय मिश्र, उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे,बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय मंत्री अशोक कुमार मिश्र और संचालन जिलामंत्री अयोध्या चक्रवर्ती सिंह ने किया।
: रसड़ा दक्षिणी पुलिस चौकी इंचार्ज निलम्बित
Sun, Jul 16, 2023
बलिया।
रसड़ा थाना के दक्षिणी पुलिस चौकी प्रभारी को गिफ्ट प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने
निलम्बित कर दिया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि एक आडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आवाज चौकी इंचार्ज के होने केआरोप में चौकी इंचार्ज को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलम्बित किया गया है। मामला जैसे ही संग्यान में आया इसे गम्भीरता से लेते हुए निलम्बन की कारवाई करते हुए सीओ सिकन्दरपुर को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है।
: जिलाधिकारी बलिया ने की मोटरसाईकिल की सवारी
Sat, Jul 15, 2023
बलिया।जिलाधिकारी बलिया सिकंदरपुर तहसील के गांव डूहा-बिहरा और सिसोटार दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी आने की सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की गाड़ी जाने का रास्ता न होने पर बाईक चलाकर ही गांव का दौरा करने निकल पड़े। बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क है। सिसोटार गांव में बाढ़ का पानी आने की सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी ने पाया कि कोई असज स्थिति नहीं है कटान जरुर हो रहा है।जिलाधिकारी ने वहां किसानों से भी मुलाकात की,जैविक खाद से पैदा सकरकन्द,परवल की खरीददारी भी की।जिलाधिकारी के साथ एस डी एम सिकन्दरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा बाढ़ खण्ड के अधिकारी तथा अन्य अधिकारी भी साथ रहे।