BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

बलिया महोत्सव और ददरी मेला 2025 को लेकर : शासन और जिलाप्रशासन की हुई बैठक,नपा अध्यक्ष भी रहे मौजूद,परिवहन मंत्री ने ली बैठक

Ajay Mishra

Wed, Oct 15, 2025

बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला एवं बलिया महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। साथ ही मेले की रूपरेखा, कार्यक्रमों की योजना और व्यवस्थाओं की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बलिया महोत्सव/ददरी मेला पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। साथ ही मेला क्षेत्र की बुके का भी अवलोकन किया गया।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व सभी तैयारियां समय के साथ पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि ददरी मेला बलिया की सांस्कृतिक पहचान है, जिसकी भव्यता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बलिया महोत्सव/ददरी मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अपने-अपने कार्य दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तिथियों का निर्धारण, स्पेशल दुकानों की नीलामी चार मुख्य चौराहों पर, भारतेंदु मंच को मीना बाजार की ओर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया, होल्डिंग्स व मुख्य द्वारों पर विज्ञापन के लिए नीलामी, इंड प्रोडक्ट्स के लिए लॉन्चिंग स्पेस का चिन्हांकन, नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता हेतु बीड अपलोड की कार्ययोजना की पहले से तैयारियां कर लिया जाए।

परिवहन मंत्री ने कहा कि ददरी मेला के नाम से चर्चित यह आयोजन बलिया की सांस्कृतिक धरोहर है और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास होना चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह,सीडीओ ओजस्वी राज, नगर पालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें