BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: दुर्गा शंकर सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का बलिया जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया

बलिया। 2 मार्च। पत्रकार दुर्गा शंकर सिंह को सर्वसम्मत से राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के नए जिलाध्यक्ष का प्रभार राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य बड़े पदाधिकारीगण की उपस्थिति में सौंपा गया है। बलिया नगर के एनसीसी तिराहा स्थित मंगलम होटल एंड रिसोर्ट में आयोजित एक बैठक में उक्त निर्णय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील मुख्यालय के रहने वाले दुर्गा शंकर सिंह को बलिया जनपद के अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया है, जो अगले आदेश तक क्रियान्वित रहेगा। उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अमरनाथ चौरसिया का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद नए जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। जिसके तहत सर्वसम्मत से आज दुर्गा शंकर सिंह को बलिया के जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया। जिलाध्यक्ष का प्रभार मिलने पर जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह ने कहाकि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी ग ई है उस कसौटी पर खरा उतरने की मैं कोशिश करुंगा और सबको साथ लेकर चलना तथा संगठन‌ की प्रतिष्ठा को उंचा उठाना मेरी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं अध्यक्षा पूनम सिंह, राष्ट्रीय संयोजक डॉ अशोक चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंचन सिंह, राष्ट्रीय सचिव संतोष नयन,प्रान्तीय अध्यक्ष विनोद सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय मिश्र, पूर्वांचल प्रभारी कलीम आज़मी, चुनाव प्रभारी पिंटू सिंह, जिला महिला अध्यक्ष डॉ विजया वर्मा, विजय कुमार, अमरनाथ चौरसिया, संजीव सिंह, कमलेश ओझा,प्रदीप बच्चन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें