BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: त्योहार होली,रमजान,व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बलिया पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ सभी थानों के पुलिस द्वारा किया गया पैदल गश्त

बलिया। त्यौहार होली/रमजान के पर्व पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद बलिया पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत शहर, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में लगातार भ्रमण/पैदल गस्त किया जा रहा है । भ्रमण/पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र पूर्ण ढ़ग से त्यौहार मनाने की अपील की गयी । आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें ।हमारे सिविल पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी में मुस्तैद है और जनता की सुरक्षा में लगे हुए हैं,पुलिस के जवानों को बलिया न्यूज 24 तथा लीड इण्डिया की ओर से हार्दिक बधाई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें