BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: राज्यमंत्री ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ,

बलिया। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,उत्तर प्रदेश श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में 05 लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन तथा 05 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया। इसी प्रकार उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 27 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत -पत्र/डमी चेक वितरित किया। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। राज्यमंत्री जी ने 10 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने माटीकला टूलकिट वितरण योजना के अंतर्गत 03 लाभार्थियों को पगमिल मशीन एवं प्रमाण-पत्र तथा खादी बोर्ड द्वारा खादी नीति के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 10 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया। राज्यमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 1935 स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि महिलाओं को रुपए 29 करोड़ धनराशि की सी.सी.एल. ऋण का डमी चेक वितरित किया। इसके साथ ही उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मां -बेटी मेला कार्यक्रम के तहत् 20 माताओं को सम्मानित भी किया। राज्यमंत्री जी ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाकुंभ के सफल आयोजन पर बनी लघु फिल्म तथा प्रदेश सरकार द्वारा 8 वर्ष में किए गए अनेक जनकल्याणकारी कार्यों/विकास कार्यों पर बनी लघु फिल्म को देखा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू से बचाव के लिए तैयार की गई जनजागरूकता वीडियो को भी देखा गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें