BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: क्रुज सेवा से होगा बलिया का विकास,पर्यटन का शुरु होगा नया युग

बलिया।(DNN संवादताता) 26 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री ने बलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्रूज सेवा शुरू करने की बात कही है। उन्होंने आज यहां माल्देपुर व संगमघाट पर गंगा नदी में जेट्टी निर्माण के बाबत निरीक्षण कर रहे थे। क्रूज सेवा बलिया में पर्यटन के नए युग का शुभारंभ करेंगी। कोलकाता के हल्दिया से प्रयागराज तक राष्ट्रीय नदी जलमार्ग नंबर एक में जल परिवहन की दिशा में हो रहे विकास के क्रम में बलिया पहुंचे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के जहाज से प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गंगा नदी में निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन के तौर पर गंगा किनारे माल्देपुर व संगम घाट पर प्रस्तावित दो जेट्टी यानी जहाजों के पड़ाव स्थल का निरीक्षण कर स्थान को फाइनल किया। इस दौरान मंत्री ने जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों संग नदी व आसपास पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की और उसे मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जल परिवहन की दिशा में अपना जनपद भी अव्वल बनेगा। गंगा नदी व आसपास क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जलमार्ग के विकास की योजना जल्द लोगों को दिखाई देगी। यहां जेट्टी के निर्माण से हल्दिया (कोलकाता) से बलिया, वाराणसी और प्रयागराज तक जल परिवहन सुगम होगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यात्री सेवाओं में भी सुधार होगा। माल ढुलाई में समय की बचत के साथ-साथ लागत भी कम आएगी। इस दौरान चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, प्राधिकरण के अधिकारी रणधीर कुमार, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, सीए बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। --------------------------------------- बलिया में होगी जल परिवहन संस्थान की स्थापना। डीएनएन। बलिया । परिवहन मंत्री ने कहा कि परियोजना के तहत बलिया में एक जल परिवहन संस्थान (इनलैंड वाटरवे कॉलेज) की स्थापना की जाएगी, जहां युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जल परिवहन के क्षेत्र में कुशल कर्मियों की संख्या बढ़ेगी और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें