BREAKING NEWS

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

Advertisment

: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में बलिया में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की दी स्वीकृती और 27 करोड़ धन किया जारी, चहुओर जश्न

बलिया:जनपद में मेडिकल कालेज की सौगात मिलने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि लंबे संघर्ष के बाद यह खुशी का दिन आया है। इसके लिए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साधुवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2022 में बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कालेज की घोषणा की थी। तभी से इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। मेडिकल कालेज के लिए प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुए कैबिनेट में ही स्वीकृति मिल गई थी, जिसके लिए बजट में 27 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि बीच में इसे पीपीपी मॉडल पर बनाने की सहमति बनी, लेकिन मेरा प्रयास राजकीय मेडिकल कालेज का था, जो आज पूरा हो गया। मेडिकल कालेज में पठन-पाठन की व्यवस्था जिला जेल की भूमि पर होगी तो वहीं चिकित्सकीय कार्य जिला पुरुष व महिला अस्पताल में होगा। जिला जेल की भूमि पर ही 2 एकड़ में जिले के महापुरुषों व अमर सेनानियों के लिए एक गैलरी बनाई जाएगी, मेडिकल कालेज बन जाने से यहां के लोगों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान होगा। इससे लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलने के साथ रोजगार आदि का भी अवसर प्रदान होगा। यह मेडिकल कालेज जिले के अमर सेनानियों व महापुरुषों को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि अभी आने वाले दिनों में जिले के लोगों को और भी सौगातें मिलेगी। *परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आवास पर जमकर हुई आतिशबाजी, लोगों ने खिलाई मिठाई, खूब उड़ाए गुलाल* बलिया: जनपद में आजादी के बाद से ही बहुप्रतीक्षित मेडिकल कालेज की सौगात मिलने की सूचना जैसे ही बजट में प्रसारित हुई, चहुंओर खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अथक प्रयास से लंबे इंतजार के बाद मिली इस सौगात के बाद परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने बलिया स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी की। गाजे-बाजे के साथ लोगों ने होली के पूर्व ही खूब अबीर-गुलाल लगाकर खुशियाँ साझा की। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के लिए इससे बड़ी सौगात और कोई नहीं हो सकती है। आज जनपद में मेडिकल कालेज के नहीं होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। किसी भी गंभीर बीमारी में लोगों को बाहर भागना पड़ता है। ऐसे में जिले में मेडिकल कालेज बन जाने से बलिया समेत आसपास के इलाके के लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट में मेडिकल कालेज के लिए 27 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है जिससे इसका कार्य तत्काल प्रारंभ होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें