: बेलहरी तथा दुबहर ब्लाक की आडिट टली
Sat, Oct 14, 2023
बलिया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के बीच हुई वार्ता में आज बहुतायत शिक्षकों के पितृ विसर्जन (घाट पर जाने व सिर मुड़वाने,पिण्डदान)के कारण आज होने वाला शिक्षा क्षेत्र बेलहरी और शिक्षा क्षेत्र दुबहर में प्रस्तावित आज के आडिट को टाल दिया गया है।
उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने दूरभाष पर दिया है।
: परिषदीय स्कूलों में टैबलेट(डिवाइस)बटने की तैयारी
Fri, Oct 13, 2023
बलिया।बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विभागीय कार्यों और शिक्षकों तथा बच्चों की उपस्थिति के लिए टैबलेट(मिनी कम्प्यूटर) देने की तैयारी है और टैबलेट जनपदों में पहुंच गया है,छोटे-बड़े स्कूलों को मानकर कुछ विद्यालयों में दो तो कुछ में एक टैबलेट दिए
जायेंगे ।दो टैबलेट वाले विद्यालयों में एक प्रधानाध्यापक को और दूसरा वहाँ के वरिष्ठतम अध्यापक को दिए जायेंगे। टैबलेट को वही विद्यालय में ही रखना होगा।अब शिक्षक तथा बच्चों की उपस्थिति उसी टैबलेट से भरी जायेगी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि टैबलेट से शिक्षकों का और सम्मान बढ़ेगा अब हमारे शिक्षकों को यह कोई नहीं कह पायेगा की शिक्षक विद्यालय नहीं जाते और इधर-उधर घुमते है हमारे 99.99 फिसदी से अधिक शिक्षक रोज और समय से विद्यालय जाते हैं ,हां हमारे कुछ बच्चे जरुर विलम्ब से भी आते हैं और तीन चार बैच में आते हैं समय से उनकी हाजिरी लगाना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन इसे भी एक दो सप्ताह में दुरुस्त कर लिया जायेगा। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अब शिक्षकों का सम्मान लौट आयेगा, हमारी छवि जनता में खराब करने की बहुत कोशिश हुई पर शिक्षक तो शिक्षक ही होता है। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों से भी अनुरोध किया है कि आप टैबलेट या किसी तरह के किसी दबाव में न आएं,अपने स्वभाव के अनुसार समय से समय तक अपना शिक्षण कार्य करें।
: 9 अक्टूबर को महानिदेशक कार्यालय पर धरना
Sun, Oct 8, 2023
लखनऊ/बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश और शिक्षक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ०दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर के शिक्षक सोमवार 9 अक्टूबर को निशातगंज स्थित महानिदेशक स्कूली शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय पर भारी संख्या में पहुँच कर धरना देंगे। शिक्षकों की मांगों में वैसे तो पुरानी पेंशन बहाल करने सहित 21 सूत्रीय मांगे शामिल हैं लेकिन रोज रोज के मनमाने आदेश और अवकाश के दिनों में कार्य लेने तथा गैर शैक्षणिक कार्य कराए जाने तथा कार्य के घंटे बढ़ए जाने यहाँ तक की रात में भी साइबर कैसे पर आनलाइन फिडिंग का कार्य लिए जाने से शिक्षक काफी आक्रोशित और परेशान हैं।
शिक्षकों की प्रथम मांग पुरानी पेंशन बहाल करने की है जिसके लिए चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन लम्बे समय से चलाया जा रहा है।शिक्षकों भी राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिया जाय,सभी तरह के अवकाश राज्य कर्मियों की भांति ही शिक्षकों भी दिया जाय,शिक्षकों को 10 लाख रुपये का सामूहिक बीमा अनुमन्य कराया जाय साथ ही 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों को भी सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाय,ऐसे शिक्षकों जिनकी पदोन्नति 1.12.2008 के पश्चात हुई है उनको पद का न्यूनतम मूलवेतन 17140 और 18150 दिया जाय,कार्य के घंटे 6 घंटे से घटाकर 5 घंटे कियाजाय।मृतक शिक्षकों के ऐसे आश्रित जो बी एड एवं टी ई टी की योग्यता रखते हों उनको शिक्षक के रुप में तैनात किया जाय,ऐसे शिक्षक जिनको ब्रीज कोर्स कराया जाना प्रस्तावित है उनको ब्रीज कोर्स कराया जाय।बदायूं के बेसिक शिक्षा अधिकारी को उनके पद से हटाकर उनके द्वारा की ग ई अनियमितताओं की जांच कराई जाय आदि 21 सूत्रीय मांगो के समर्थन में कल लाखों शिक्षकों का जमावड़ा निशातगंज स्थित महानिदेशक कार्यालय पर शिक्षकों का होगा।