: जिलाधिकारी ने आज बी एस ए दफ्तर और तहसीली स्कूल को देखा
Wed, Aug 2, 2023
बलिया ।जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे और पहले बी एस ए कार्यालय और फिर तहसीली स्कूल का किया निरीक्षण।कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी और फाइलों के रखरखाव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।अभिलेखों के रखरखाव पर जोर दिया।उपस्थिति पंजिका तथा मध्याह्न भोजन को भी देखा और एम डी एम की गुणवत्ता पर ध्यान दिया और इसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत कार्मिकों के सेवा नवीकरण न होने की जानकारी मिलने पर नवीनीकरण करने के निर्देश दिए।तहसीली स्कूल के निरीक्षण में दो कक्षाओं के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठक व्यवस्था पर सवाल करते हुए प्रधानाध्यापक पर कारवाई करने हेतु बी एस ए को निर्देश दिया।पठन-पाठन पर जहां जोर दिया वही बच्चों को सुविधाएं देकर आराम से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का जनपद दौरा
Tue, Aug 1, 2023
बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने जनपद दौरे में 11.30 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाईन के मैदान में उतरेंगे उसके बाद 11.44 बजे जीरा बस्ती भाजपा पार्टी कार्यालय पर जायेंगे जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्य कर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।12.55 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार पहुंचेंगे जहां समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे,अपराह्न के 2.30 बजे पत्रकारों से रुबरु होंगे।3.40 बजे हेलीकाप्टर से ही लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
: वार्ड नम्बर 18 अतिक्रमण की चपेट में
Tue, Aug 1, 2023
बलिया।शहर का महत्वपूर्ण बसा जापलिंनगंज वार्ड नम्बर 18 अतिक्रमण का डंस झेल रहा है। ना ही घर के सामने की गली/सड़क ही सुरक्षित है और ना ही घर के पीछे स्थित सेनेटरी लेन ही अतिक्रमण मुक्त है।
अंग्रेज कलेक्टर जाफरीन द्वारा सुसज्जित और बेहतरीन ढंग से बसाए गये इस मुहल्ले के हर घर के सामने 30 फिट की सड़क और हर घर के पीछे 20 फिट की सेनेटरी गली स्थित है। सेनेटरी गली में हर घर के पीछे सेप्टिक टैंक और नाली की आवश्यकता को ध्यान में रखकर हर घर को पीछे से घर के बाहर निकल लेने की जरुरत भी महसूस की ग ई थी पर अब वो सेनेटरी लेन में कोई जा आ नहीं सकता,कहीं गली अभी बची है तो अतिक्रमण कर उसको अपने दरवाजे(द्वार) के रुप में प्रयोगकर उसको अपनी व्यक्तिगत जमीन के रुप में प्रयोग किया जा रहा है। इस मुहल्ले में उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री बच्चा पाठक, विक्रमा दित्य पाण्डेय और पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को परास्त करने वाले सांसद जगन्नाथ चौधरी का आवास हुआ करता था जिनके यहाँ बहुत सारे लोग अपने विधायक, मंत्री और सांसद से मिलने आते थे और बड़े बड़े आयोजन हो जाने के बाद भी कोई कठिनाई नहीं होती थी।घर के स्थित 30 फिट की गली सड़क होने से मुहल्ले में किसी तरह का कार्यक्रम चाहे वैवाहिक हो या अन्य आयोजन किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती थी। महराज जी मुख्यमंत्री के रहते बड़े बड़े अतिक्रमण माफिआओं तक के हटाए गये हैं इधर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल भी अतिक्रमण हटाने के लिए कटिबद्ध लगते हैं लेकिन इस वार्ड के सभासद का वार्ड के लोगों से निकट का सम्बन्ध होने और प्रत्येक घर परिवार से जुड़े होने से इनके हांथ बधें हुए लगते हैं लेकिन एल डी इण्टर कालेज के पीछे से मुख्य सड़क (बलिया-बैरिया)मार्ग से वार्ड में जाने वाले रास्ते पर एक तरफ मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान होने और वहीं पर दूसरी तरफ गुमटी लगाकर अतिक्रमण किए जाने से तीस फिट चौड़ी सड़क पर जहाँ तीन चारपहिया गाड़िया एक साथ जानी चाहिए वहाँ एक भी गाड़ी का निकलना टेढा काम है। देखना होगा कि मौजूदा सरकार जो अतिक्रमण हटाने में महारत रखती है इस सुसज्जित और वी आई पी वार्ड के अतिक्रमण का क्या कुछ हो पाता है यह भविष्य की गर्त में है वैसे जनता की मांग है कि कमसेकम आवाजाही सुगम हो सके वो अतिक्रमण तो निश्चित रुप से हटाया जाय।