: शिक्षामित्रों ने नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
Tue, Jul 25, 2023
बलिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त होने के छह वर्षों बाद भी प्रदेश सरकार की ओर से कथित रूप से भविष्य को लेकर उचित कदम नहीं उठाने से खिन्न शिक्षामित्रों ने मंगलवार कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी का प्रतिनिधि को दिया। इसके पहले पिछले छह वर्षों में मृत हजारों शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि दी गयी।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि पिछले 22 वर्षों से गांव के गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़ा वर्ग के बच्चों को प्रदेश के शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा दे रहे हैं। लगभग 1.5 लाख शिक्षा मित्र वर्तमान में अपने बच्चों की पढ़ाई, परिवार की परवरिश, दवा, बच्चों की शादी आदि को लेकर चिन्तित हैं। प्रदेश के शिक्षा मित्रों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। इसके कारण प्रत्येक दिन चार से पांच शिक्षा मित्र की असामयिक मृत्यु हो रही है।
उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की मांग है कि नियमावली में संशोधन कर पुनः समायोजित/नियमित किया जाय। समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतनमान दिया जाय। नई शिक्षा नीति में शिक्षा मित्रों को सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाय। मृतक शिक्षा मित्रों को अहेतुक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रित को जीविकोपार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाय।टीईटी पास शिक्षा मित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाय। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षा मित्रों को पुनः एक अवसर प्रदान करते हुए मूल विद्यालय में वापस किया जाय एवं महिला शिक्षा मित्रों का विवाहोपरान्त उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानान्तरित किया जाय।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगस्त में शिक्षामित्रों के मामले में उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो वर्षों से आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना झेल रहे प्रदेश के लाखों शिक्षामित्र सितम्बर में अपनी व्यथा को प्रदेश सरकार/मुख्यमंत्री तक पहुंचाने एवं उसके उचित समाधान होने तक लखनऊ में डेरा डालने के लिए मजबूर होंगे।
इस दौरान पंकज सिंह जिला अध्यक्ष, अखिलेश पांडेय प्रदेश मंत्री, अमृत सिंह महामंत्री ,राकेश पांडे कोषाध्यक्ष निर्भय नारायण राय जिला प्रवक्ता,अजय श्रीवास्तव जिला मंत्री ,राजीव कुमार मिश्र जिला संगठन मंत्री,हरे राम यादव जिला मंत्री, परवेज अहमद मिडिया प्रभारी, सूर्यनाथ राम बलिष्ठ उपाध्यक्ष,धर्म नाथ सिंह , भरत यादव मण्डल मंत्री, तेज नारायण सिंह ब्लाक अध्यक्ष,मंजूर हुसैन ब्लाक अध्यक्ष शाहिद खातून ,डिंपल सिंह जिला मंत्री,निरुपमा सिंह ,प्रियंका सिंह वंदना तिवारी उर्मिला सिंह ,रिंकू सिंह, माधुरी, इंद्रेश कुमार चौहान, राजेश प्रजापति ,अभिषेक पाल, ,अजय कुमार सिंह ,हरीश शुक्ला ,जयप्रकाश तिवारी ब्लाक अध्यक्ष, अजय कुमार त्रिपाठी ,राघवेंद्र प्रताप सिंह ,जय प्रकाश पांडे , विनय कुमार ,मनीष कुमार सिंह ब्लाक अध्यक्ष,शशि भूषण ,और विनोद चौबे ब्लाक अध्यक्ष ,सुनील कुमार, अखिलेश कुमार वर्मा ब्लाक अध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार सिंह ,मुकेश कुमार राय ,मनोज कुमार यादव ,संजय प्रसाद ,प्रदीप कुमार यादव ,आनंद कुमार पांडे ब्लाक अध्यक्ष,रणवीर सिंह ब्लाक अध्यक्ष,श्रीनाथ राम ,अजय सिंह ब्लाक अध्यक्ष,सुरेंद्र यादव ,बहादुर यादव विनय कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह ,रंजू मिश्रा, रविता यादव ,बृजेश राम, हंसराज गिरी ,योगेंद्र राम आदि शामिल रहे।
: 25 जुलाई को शिक्षामित्रों का धरना जिलाधिकारी कार्यालय पर
Mon, Jul 24, 2023
बलिया ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देगा।उक्त संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि जनपद के शिक्षामित्र 25 जुलाई को अपराह्न के 3 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे और अपनी मांगो से सम्बन्धित ग्यापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को देंगे। उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई के दिन छ: वर्ष पहले इन शिक्षामित्रों का शिक्षक के रुप में हुआ समायोजन न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया था। पंकज सिंह ने बताया कि इन छ: वर्षो में हजारों शिक्षामित्रों की सांसे थम ग ई हैं और वे काल के गाल में समा गये हैं फिर भी शिक्षामित्रों के भविष्य को लेकर शासन द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है।
: जिलाधिकारी का बड़ा कदम,छ: को किया जिलाबदर
Mon, Jul 24, 2023
बलिया।जिलाधिकारी बलिया ने की गुण्डाएक्ट के तहत बड़ी कारवाई छ: अभियुक्तों को छ: माह के लिए किया जिला बदर।जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर अपराधियों पर अंकुश लगाने व शान्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए जिलाधिकारी ने
रामजियावन पुत्र बहादुर निवासी आमघाट थाना रसड़ा, रवि शंकर दुबे पुत्र अंजनी दुबे निवासी सरकण्डा थाना मनियर,मुकेश सिंह पुत्र बलिराम सिंह निवासी चौरा थाना नरहीं,सुरेन्द्र यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी तीखा थाना फेफना ,अंगद साहनी पुत्र स्व मोती साहनी निवासी पिपरौली बड़ागांव थाना उभाव को उनके अपराधिक
कृत्यों
को दृष्टि में रखकर उत्तर प्रदेश गुण्डा एक्ट के तहत छः माह के लिए जिला बदर किया गया है।