: सुमिरन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनी
Sun, Jul 30, 2023
बलिया/मऊ ।बलिया के पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह के पिता जी सुमिरन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि उनके गांव पर मनाई गयी ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, आजमगढ़ मण्डल के माण्डलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह अपने साथियों के साथ वहाँ पहुंचें। जितेन्द्र सिंह के साथ जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय, अजय मिश्र वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष, तुषार कान्त राय अध्यक्ष सोहांव ब्लाक के साथ ही माण्डलिक मंत्री और आजमगढ़ के मंत्री अतुल कुमार सिंह के साथ आजमगढ़ के पदाधिकारीगण के साथ ही उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने भी वहां उपस्थित होकर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिलाजेल का निरीक्षण किया
Fri, Jul 28, 2023
बलिया । बलिया जिला कारागार का जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने संयुक्त रुप से निरीक्षण किया इस दौरान कैदियों ने अपनी समस्याएं रखी।निरीक्षण के समय गहमागहमी का माहौल रहा। निरीक्षण में कोई आपत्ति जनक चिज नहीं पाई गयी।
: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाईयों की बैठक सम्पन्न
Thu, Jul 27, 2023
बलिया/लखनऊ ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष एंव महामंत्री के निर्देश के क्रम में बलिया जनपद के सभी 17 ब्लाक संसाधन केन्द्रों सहित प्रदेश के सभी 822 ब्लाकों पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री के नेतृत्व में बैठक की ग ई और प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा जारी किए गये आन्दोलन को कार्यसमिति तथा आम अध्यापकों के बीच रखा गया। आज की बैठक में बताया गया कि 10 से 15 अगस्त तक सभी विधायक गण को 18 सूत्रीय मांगों का ग्यापन सौंपा जायेगा। 04 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया जायेगा और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों का पत्र दिया जायेगा और सितम्बर के अन्तिम सप्ताह में शिक्षा निदेशालय निशात गंज लखनऊ में धरना दिया जायेगा। बलिया के गड़वार ब्लाक की बैठक में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, दुबहर की बैठक में मंत्री डां राजेश पाण्डेय, पन्दह की बैठक में जिलाकोषाध्यक्ष ग्यानेन्द्र गुप्त और बेरुआरबारी की बैठक में जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह और बेलहरी की बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र उपस्थित रहे ऐसे ही सोहांव और हनुमानगंज की बैठक में तुषार कान्त राय व अजय सिंह आदि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया प्रान्तीय कार्यसमिति के पदाधिकारी भी अपने अपने गृह ब्लाक के ब्लाकों की बैठक में उपस्थित रहे।शिक्षक हित की सभी 18 सुत्रीय मांगों का सभी बैठकों में समर्थन किया गया।