: बलिया बलिदान दिवस पर शहीदों के परिवारों का सम्मान
Fri, Aug 18, 2023
बलिया।
स्वतंत्रता दिवस के 75 साल के पूर्ण होने के बाद आजादी के अमृत महोत्सव के समापन और "बलिया बलिदान दिवस 19अगस्त" पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह जनपद के चुनिंदा 75 सेनानियों के परिजनों को बैटरी चालित स्कूटर देकर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर केन्द्र सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।दया शंकर सिंह ने कहाकि सारा देश जब अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे में देश की आजादी दिलाने में हिस्सा लेने वाले और अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद परिवार के एक सदस्य को स्कूटर देकर सम्मानित किया जायेगा।इस पुनित कार्य में अशोक लेलण्ड,हिन्दुजा सहित अन्य कम्पनियां सहयोग दे रही हैं ।उक्त सभी कार्यक्रम माडल तहसील ग्राउण्ड में आयोजित होगा।
: शिक्षक संघ ने विधायक द्वय को सौंपा मांगपत्र
Tue, Aug 15, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर के सत्ता और प्रतिपक्ष सभी विधायक को ब्लाक अध्यक्ष एंव मंत्री द्वारा मांगपत्र सौंपा जा रहा है जिसके क्रम में
आज बांसडीह विधायक को
बांसडीह, बेरुआरबारी और रेवती तथा
फेफना विधायक को
सोहांव और गड़वार ब्लाक के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष एंव मंत्री तथा उनके कार्यसमिति के पदाधिकारीगण द्वारा संघ के 18 सूत्रीय मांगो का पत्रक दिया गया। बांसडीह विधायक केतकी सिंह को बेरुआरबारी के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री संजय दुबे,बांसडीह के मंत्री संतोष तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह और रेवती के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में वहां के शिक्षक साथियों द्वारा मांगपत्र सौंपा गया उनके साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहें वहीं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव को सोहांव ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तुषार कांत राय तथा मंत्री विनोद कुमार और गड़वार ब्लाक के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय व मंत्री टुनटुन प्रसाद के नेतृत्व में उस ब्लाक के शिक्षक साथियों ने अपने 18 सूत्रीय मांग का पत्रक सौंपा।मांगो में पुरानी पेंशन बहाल करने,कैशलेस सुविधा दिए जाने ,पदोन्नति किए जाने,बीमा की राशि बढ़ाकर दस लाख किए जाने,पद का न्यूनतम वेतन 17140 और 18150दिए जाने आदि मांगे शामिल है।
: शासन व अधिकारी के आदेश पर परिषदीय स्कूल आज खुले
Sun, Aug 13, 2023
बलिया। परिषदीय स्कूल आज खोले जाने के आदेश पर जनपद के सभी परिषदीय स्कूल आज खुले,विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों तथा संग्राम के बारे में बताया गया। सभी विद्यालयों में निबन्ध प्रतियोगिता, चित्र प्रतियोगिता और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सेनानियों की वीर गाथा जहां सुनाई गयी वही गुलामी से अबतक की घटनाओं पर चर्चा किया गया साथ ही स्वतंत्र भारत की विकास गाथा भी सुनाया गया।