: मनीष कुमार सिंह होंगे बलिया के बी एस ए
Fri, Jun 30, 2023
बलिया ।बलिया के नये बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे मनीष कुमार सिंह इसके पहले रहे डायट जौनपुर में डायट प्रवक्ता ।मनीष कुमार सिंह को मनिराम सिंह को बलिया से हटाए जाने के बाद बलिया में तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि मनिराम सिंह डायट से ही बलिया बी एस ए बनाए गये थे।
: बलिया में ईद उल अजहां सकुशल सम्पन्न
Thu, Jun 29, 2023
बलिया। जनपद में बकरीद का त्योवहार सकुशल सम्पन्न हो गया।प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त देखी ग ई।इस बीच शहर के जामा मस्जिद विशुनीपुर और ईदगाहों में नमाज पढ़ी ग ई ।पुलिस की व्यवस्था सभी मस्जिदों में की ग ई थी। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान भी चक्रमण करते हुए देखे गये।
नमाज खत्म होने पर जनपद के दोनों आलाधिकारी नमाजियों को मुबारकवाद दिए।जनपद के सभी प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व्यवस्था सम्भाले हुए थे।
: सत्य साई नाथ महराज मन्दिर का मना स्थापना दिवस
Thu, Jun 29, 2023
बलिया ।इच्छापूर्ति साई मन्दिर जापलिंन गंज,एल डी इण्टर कालेज के पीछे स्थित साई मन्दिर का सोलहवां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया।मन्दिर की स्थापना 2007 में इसके संथापक श्री केदार नाथ मिश्र और इनके परिवारिक सदस्यों द्वारा किया गया था।स्थापना के कुछ ही वर्षों बाद सिद्धि विनायक गणेश जी की भी स्थापना उनके बगल में की ग ई है।
इस प्रकार मन्दिर में कोरोना काल के कुछ वर्षों को छोड़ कर लगभग हर साल भब्य मण्डारा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें मन्दिर समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया ।कोरोना काल और एक दो वर्ष और प्रसाद बनवा कर श्रद्धालु जनों में वितरित किया जाता रहा है जबकि इस वर्ष भण्डारे का आयोजन किया गया।श्री केदार नाथ मिश्र जो मन्दिर समिति के अध्यक्ष हैं ने सभी समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं तथा मुहल्लावासियों को सहयोग के लिए धन्यवाद व आशीर्वाद दिया है।