: राष्ट्रीय राजमार्ग या कोई खाई गड्ढा है जनाब
Tue, Jul 11, 2023
बलिया ।स्थानीय सतीश चन्द्र कालेज पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर नाली को ठीक करने के लिए पुलिया निर्माण का कार्य प्रगतिपर है लेकिन पुलिया की जद मे नगर पालिका की जलापूर्ति की पाईपलाइन है जिसका लिकेज है जो ठीक नही हो पा रहा है। लगभग 15 दिन से आवागमन की जो कठिनाई है वो तो यातायात में गम्भीर समस्या उत्पन्न हुई ही है। नगर वासियों के लिए पीने के पानी की पाईपलाइन या यूं कहें कि जीवन की लाईन अवरुद्ध हो ग ई है। लोग घर में जहां पीने के पानी के लिए परेशान हैं वहीं वर्तन धोने,खाना बनाने और इस भीषण गर्मी में नहाने की भी समस्या पैदा हो ग ई है। क ई बार जलापूर्ति बहाल किया गया लेकिन एक- दो घंटे से अधिक या अधिकतम एक दिन किसी तरह जलापूर्ति सामान्य हो सकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण यातायात का भारी दबाव इस रोड और चौराहे पर है,जहां से सतीश चन्द्र कालेज और लक्ष्मी राज देबी इण्टर कालेज के बीच की सड़क से ट्राफिक परिवर्तित किया जा रहा है। लेकिन वहाँ जापलिंन गंज पुलिस चौकी के पास से पूरब की तरफ मुड़ने पर पुलिया पर ही गड्ढा है जिससे पूरब की तरफ से आने-वाले दोपहिया और तीनपहिया वाहन चढ़ नहीं पाते जो जहां जाम लगाते हैं वही वे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जिला प्रशासन से उस चौकी के पास वाले गड्ढे को तत्काल ठीक कराने और नगर की जलापूर्ति बहाल करने की मांग नगरवासियों और स्थानीय लोगों ने किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय शीघ्र ही सड़क निर्माण कराए ताकि यातायात बहाल किया जा सके और जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उ०प्र०की बैठक सम्पन्न
Mon, Jul 10, 2023
बलिया /लखनऊ ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय कार्यसमिति और संयुक्त कार्यसमिति की बैठक अध्यापक भवन रिसालदार पार्क में सम्पन्न हुई,बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, चयन वेतनमान में 12 वर्ष की निरन्तर सेवा करने पर मिलने वाले प्रोन्नत वेतनमान और पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा किया गया।सभी समस्याओं पर प्रतिनिधियों से सुझाव लिया गया और शीघ्र ही प्राप्त सुझावों पर शासन से वार्ता कर समाधान कराने का निर्णय नेतृत्व द्वारा लिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, सभी मण्डलों के माण्डलिक मंत्री, सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री उपस्थित रहे,बैठक की अध्यक्षता डां दिनेश चन्द्र शर्मा और संचालन महामंत्री संजय सिंह ने किया।
: बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का संचालन समय अव्यवहारिक
Sat, Jul 8, 2023
बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय अव्यावहारिक हो गया है। गर्मी के तिब्र होने के कारण और विद्यालयों के बैठक व्यवस्था के चलते बलिया के क ई विद्यालयों में बच्चे बेहोश हो जा रहे हैं जो बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए शासन का यह निर्णय उचित प्रतीत नहीं होता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने गर्मी को देखते हुए और संचालन समय 8 बजे से 2 बजे तक विद्यालय में बच्चों के ठहराव को देखते हुए संचालन समय परिवर्तित करने की मांग जिलाधिकारी बलिया और उत्तर प्रदेश शासन से किया है।