: रसड़ा दक्षिणी पुलिस चौकी इंचार्ज निलम्बित
Sun, Jul 16, 2023
बलिया।
रसड़ा थाना के दक्षिणी पुलिस चौकी प्रभारी को गिफ्ट प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने
निलम्बित कर दिया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि एक आडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आवाज चौकी इंचार्ज के होने केआरोप में चौकी इंचार्ज को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलम्बित किया गया है। मामला जैसे ही संग्यान में आया इसे गम्भीरता से लेते हुए निलम्बन की कारवाई करते हुए सीओ सिकन्दरपुर को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है।
: जिलाधिकारी बलिया ने की मोटरसाईकिल की सवारी
Sat, Jul 15, 2023
बलिया।जिलाधिकारी बलिया सिकंदरपुर तहसील के गांव डूहा-बिहरा और सिसोटार दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी आने की सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की गाड़ी जाने का रास्ता न होने पर बाईक चलाकर ही गांव का दौरा करने निकल पड़े। बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क है। सिसोटार गांव में बाढ़ का पानी आने की सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी ने पाया कि कोई असज स्थिति नहीं है कटान जरुर हो रहा है।जिलाधिकारी ने वहां किसानों से भी मुलाकात की,जैविक खाद से पैदा सकरकन्द,परवल की खरीददारी भी की।जिलाधिकारी के साथ एस डी एम सिकन्दरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा बाढ़ खण्ड के अधिकारी तथा अन्य अधिकारी भी साथ रहे।
: जाम के झाम से कराह रहा बलिया शहर अब होगा जामसे मुक्त
Fri, Jul 14, 2023
बलिया।बलिया नगर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए बहुप्रतिक्षित फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शुरु कर दिया गया है। बहेरी से माल्देपुर मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ बने नाली निर्माण के बाद सड़क का दायरे दिख रहा है। अब निर्माण कार्य शुरु हो गया हैतो फिर कार्य सम्पन्न हो जाने के बाद निश्चित ही जाम से नगर को मुक्ति अवश्य मिलेगी।निर्माण में आने वाले बाधा को दूर करने की कार्रवाई भी शुरु कर दी ग ई है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया है। जमीन उपलब्ध हो ग ई है। निर्माण कार्य अगले साल के शुरुआत तक पूरा कर लिया जायेगा।