BREAKING NEWS

कल सारा दिन व देर रात शहर टाउन 2 के लोग बिजली पानी के लिए परेशान रहे,आज भी सुबह कटी तो 12 बजे आई लेकिन पानी नहीं आया

भोले नाथ पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी नहीं मिलता,

दिउली बांसडीह में चल रहे यज्ञ में मां से अलग हुई छोटी बच्ची को आरक्षी प्रदीप ने उस मां तक पहुंचाया

ओझा कछुआ गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के अण्डर पास की मांग को लेकर ग्रामीण आन्दोलित,प्रशासन से गुहार व चेतावनी

वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के प्रावधानों व लाभों पर लोगों को किया गया जागरूक

Advertisment

यज्ञ पाण्डाल में मां से बिछड़ी बच्चीको कान्टेबल प्रदीप ने मां को सौंपा : दिउली बांसडीह में चल रहे यज्ञ में मां से अलग हुई छोटी बच्ची को आरक्षी प्रदीप ने उस मां तक पहुंचाया

Ajay Mishra

Wed, Jun 10, 2026

बलिया।दिउली यज्ञ में अपनी मां से बिछड़ीबिछड़ी बच्ची पुलिस कान्सटेबल की त्वरित कारवाई से अपनी मां से मिली।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 10.06.2026 को थाना बांसडीहरोड में हो रहे महाशिवपुराण यज्ञ में एक बच्ची ( लाडो उम्र करीब 04 वर्ष) अपने माता-पिता से बिछड़ गयी थी। प्रशिक्षु आरक्षी प्रदीप पटेल PNO -252099308 चौकी चाँद दियर थाना बैरिया जिनकी ड्यूटी यज्ञ पंडाल के पास लगी थी, इनको बच्ची मिली। प्रशिक्षु आरक्षी प्रदीप पटेल व बलिया पुलिस टीम के जवानों ने मात्र एक घंटे के भीतर बच्ची की फोटो डिजिटल वालंटियर ग्रुप में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए तत्परता पूर्वक बच्ची को उसके माता-पिता की जानकारी करते हुए बच्ची को उसकी माँ के सुपुर्द किया गया।

सही सलामत बच्ची को पाकर उसकी मां शांति देवी पत्नी महेश निवासी बेला रघुनाथ थाना बांसडीह जनपद बलिया ने खुशी के आंसुओं के साथ बलिया पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें