BREAKING NEWS

कल सारा दिन व देर रात शहर टाउन 2 के लोग बिजली पानी के लिए परेशान रहे,आज भी सुबह कटी तो 12 बजे आई लेकिन पानी नहीं आया

भोले नाथ पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी नहीं मिलता,

दिउली बांसडीह में चल रहे यज्ञ में मां से अलग हुई छोटी बच्ची को आरक्षी प्रदीप ने उस मां तक पहुंचाया

ओझा कछुआ गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के अण्डर पास की मांग को लेकर ग्रामीण आन्दोलित,प्रशासन से गुहार व चेतावनी

वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के प्रावधानों व लाभों पर लोगों को किया गया जागरूक

Advertisment

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने किया आनलाइन हाजिरी का विरोध : आनलाइन उपस्थिति का संविदा कर्मियों ने विरोध कर जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Ajay Mishra

Mon, Jun 8, 2026

संवाददाता- जितेंद्र यादव जीतू

बलिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ, बलिया के जिलाध्यक्ष मिथिलेश गिरी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला अधिकारी बलिया व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर AMS (Attendance Management System) के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने का विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में केवल संविदा कर्मचारियों पर AMS आधारित ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था लागू करना अनुचित एवं भेदभावपूर्ण है। कर्मचारियों का कहना है कि नियमित एवं संविदा कर्मचारी एक ही संस्थान में कार्य करते हैं, फिर भी यह व्यवस्था केवल संविदा कर्मियों पर लागू की जा रही है।

संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश गिरी ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को पहले से ही अनेक ऑनलाइन पोर्टलों एवं मोबाइल एप्लीकेशनों पर कार्य करना पड़ता है। ऐसे में AMS के माध्यम से अतिरिक्त ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की बाध्यता कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारी समय पर मानदेय, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन इन समस्याओं के समाधान के बजाय नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने शासन से AMS व्यवस्था पर पुनर्विचार कर आदेश वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर संगठन द्वारा प्रस्तावित आंदोलन में बलिया जनपद के संविदा कर्मचारी महामंत्री शैलेश श्रीवास्तव , अब्दुल रहमान खान आशुतोष सिंह , बीपीएम अफजल के नेतृत्व में सभी कर्मी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें